dharma sangrah
✕

covid 19 के खिलाफ लड़ाई में जुटे स्वास्थ्यकर्मी गुजर रहे भावनात्मक तनाव से

Updated: गुरुवार, 23 अप्रैल 2020 (16:12 IST)
मुंबई। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मार्चे पर डटे स्वास्थ्यकर्मी मरीजों को संभालने का चुनौतीपूर्ण काम तो कर ही रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वे एक और लड़ाई लड़ रहे हैं, जो है अपनी चिंताओं और भावनात्मक तनाव को दूर रखने की कोशिश।
ALSO READ: WHO की चेतावनी, लंबी चलेगी Corona से लड़ाई
मुंबई के एक अग्रणी अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि यह वक्त चिकित्सा क्षेत्र के पेशेवरों समेत सभी के लिए चुनौतीपूर्ण है। उक्त चिकित्सक अपने एक सहयोगी के संपर्क में आने के बाद से घर में पृथक हैं जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण दिखे थे। उनका सहयोगी संक्रमणरहित पाया गया है लेकिन वे कोई शंका नहीं बनी रहने देना चाहते।
 
उक्त चिकित्सक ने बताया कि मैंने बीते 1 महीने से अपने 6 माह के बेटे को छुआ तक नहीं है। मैं अपने घर के एक कमरे में अलग-थलग हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मार्चे पर डटे कई लोग थक चुके हैं और उनका सब्र का बांध टूट रहा है।
ALSO READ: Corona Effect: भारत में 2020 के दौरान धन प्रेषण में 23 प्रतिशत कमी की आशंका
डॉक्टर ने बताया कि शुरुआत में हमें लगा था कि हम इस संकट से पार पा लेंगे लेकिन अब अप्रैल भी खत्म होने को आया है और कोरोना वायरस के मामले कम होने के कोई आसार नहीं हैं। मेरे सहयोगियों ने बीते 1 महीने से अपने परिजन से मुलाकात नहीं की है। जूनियर डॉक्टर, नर्सें और अर्द्ध चिकित्साकर्मियों ने इस समय को चुनौती की तरह लिया है।
 
उन्होंने यह भी बताया कि निजी सुरक्षा उपकरण और मास्क आदि लंबे समय तक पहनना भी कोई आसान काम नहीं है, इनमें घुटन होती है और यह भी सुरक्षा की गारंटी नहीं है।
 
एक अस्पताल में वार्ड प्रभारी एक नर्स ने बताया कि जब उन्हें पहली बार पता चला कि उन्हें कोविड-19 के मरीजों की देखरेख करना है तो उन्हें शुरुआत में चिंता हुई। उन्होंने कहा कि कई बार चिंता होती है, यह लगता है कि कहीं मैं अपने परिवार और टीम के लोगों को खतरे में तो नहीं डाल रही। नर्स ने बताया कि मैंने अपने 15 वर्षीय बेटे को उसके नाना-नानी के पास भेज दिया है और हम पति-पत्नी ने दूरी कायम कर रखी है।
 
लेकिन इस महीने की शुरुआत में उक्त नर्स को भी घर में पृथक कर दिया गया, क्योंकि वह एक संक्रमित वार्डब्वॉय के संपर्क में आई थीं तथा वह संक्रमित नहीं पाई गई है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख