Daily Horoscope
✕

हाथों पर ‘होम क्वारंटाइन’ का ठप्पा लगाए 4 यात्रियों को ट्रेन से उतारा

Updated: बुधवार, 18 मार्च 2020 (21:07 IST)
मुंबई। अपने हाथों पर ‘होम क्वारंटाइन’ का ठप्पा लगाए जर्मनी से लौटे चार यात्रियों को बुधवार को मुंबई से करीब 100 किलोमीटर दूर पालघर स्टेशन पर बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली गरीबरथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतार दिया गया।
 
पश्चिमी रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि टिकट परीक्षक और सह-यात्रियों ने उनके हाथों पर मुहर देखने के बाद इसकी सूचना दी तो पालघर स्टेशन पर 12216 गरबरीथ के कोच संख्या जी 4 और जी 5 से चार यात्रियों को उतार दिया गया। 
 
प्रवक्ता ने कहा, ‘वे जर्मनी से आए हूए हैं और सूरत जा रहे थे।’ अधिकारी ने कहा कि चारों यात्रियों की मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच की गई थी, जहां उन्हें कोरोना वायरस संक्रमित नहीं पाया गया था। उन्हें 14 दिनों के होम क्वारंटाइन की सलाह दी गई थी, जो उनके हाथों पर लगे मोहर से पता चलता है। 
 
उन्होंने बताया कि ट्रेन से उतारने के बाद उन्हें पालघर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा, ‘डॉक्टर और स्थानीय अधिकारियों ने उनकी जाँच की और बाद में उन्हें सड़क मार्ग से आगे जाने दिया गया।’

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता हथियाने का सपना... CM योगी ने X पर लिखा तीखा संदेश, युवाओं को लेकर दी चेतावनी

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

अगला लेख