suvichar

Ground Report: भोपाल में हमीदिया अस्पताल के वार्ड बॉय संजय यादव को शिवराज के सामने लगा पहला टीका,जेपी हॉस्पिटल में डेढ़ घंटे देरी से शुरु हुआ वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी तय कार्यक्रम से डेढ़ घंटे लेट जेपी अस्पताल पहुंचे

Updated: शनिवार, 16 जनवरी 2021 (16:25 IST)
भोपाल। पूरे देश के साथ आज मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन की टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। राजधानी के 12 सेंटरों पर हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण हो रहा है। भोपाल के हमीदिया अस्पताल के वार्ड बॉय संजय यादव को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पहली कोरोना वैक्सीन लगाई गई। मुख्यमंत्री ने पहली वार्ड बॉय संजय यादव से बात कर उनको बधाई भी दी। इस अवसर पर मौके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए स्वदेशी वैक्सीन का निर्माण किया गया है और लोगों को वैक्सीन को लेकर किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं आना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने वैक्सीन को सुरक्षित बताते हुए कहा कि प्रदेश में 150 स्थानों पर वेक्सिनेशन शुरू किया गया है। प्रथम चरण में कोरोना वारियर्स को टीका लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को वैक्सीन के दो डोज लगवाने पड़ेंगे। पहली वैक्सीन लगवाने के बाद  दूसरा डोज 28 दिन बाद लगेगा और इसके दो हफ्ते बाद वैक्सीन के असर एंटीबॉडी डेवलपर होगी। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। हमीदिया अस्पताल में ही बनाए गए कोविड ब्लाक के कक्ष दो में चिरायु अस्पताल के संचालक डॉक्टर अजय गोयनका ने टीका लगवाया।
जेपी हॉस्पिटल में डेढ़ घंटे देरी से शुरु हुआ वैक्सीनेशन- भोपाल के जेपी अस्पताल में वैक्सीनेशन की शुरुआत स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने की। यहां पर सबसे पहला टीका अस्पताल के गार्ड हरिदेव यादव को लगाया। चौंकाने वाली बात यह हैं कि पहले दिन ही स्वास्थ्य मंत्री के इंतजार में टीकाकरण डेढ़ घंटे देरी से शुरू हुआ। स्वास्थ्य मंत्री हमीदिया अस्पताल में वैक्सीनेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ शिरकत कर रहे थे। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सिंगरौली जाना था लेकिन कोहरे के चलते मुख्यमंत्री भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कार्यक्रम में शामिल हुए।
ALSO READ: कोरोना वैक्सीन के सामान्य रिएक्शन, कितनी लगेगी डोज, किनको नहीं लगेगी वैक्सीन, कैसे खत्म होगा कोरोना, जानिए आपके हर सवाल का जवाब
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने कहा कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि मेड इन इंडिया वैक्सीन पूरे देश में लगाई जा रही है इस वक्त का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। विपक्ष द्वारा वैक्सीन को लेकर उठाए जा रहे हैं सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी ने कहा कि जो लोग वैक्सीन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं उन्हें देशहित में इससे बचना चाहिए। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और प्रमाणित है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख