dharma sangrah
✕

ऑक्सीजन संकट पर गोवा के स्वास्थ्य मंत्री का यू-टर्न, ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत

Updated: शनिवार, 31 जुलाई 2021 (12:13 IST)
मुख्‍य बिंदु
  • GMCH में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम नहीं हुई
  • ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने के कारण किसी की भी मौत नहीं हुई
  • गोवा के स्वास्थ्य मंत्री का यू-टर्न, ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई कोई मौत
  • 11 मई को मंत्री ने ऑक्सीजन की कमी से 26 लोगों की मौत का दावा किया था
पणजी। सरकारी गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई कोविड-19 मरीजों की मौत होने के बात कहने के दो महीने बाद गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने अब विधानसभा में कहा कि महामारी के दौरान अस्पताल ने जीवनदायिनी गैस की किसी कमी का सामना नहीं किया और इसलिए इसके कारण अस्पताल में किसी की मौत होने का सवाल ही नहीं है।
 
राणे ने शुक्रवार को सदन में दिए बयान में कहा कि जीएमसीएच में ऑक्सीजन की कमी के कारण कोविड-19 के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। वह विपक्ष के नेता दिगंबर कामत द्वारा सदन में पूछे एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
 
मंत्री ने लिखित जवाब में कहा कि किसी भी समय जीएमसीएच में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम नहीं हुई और ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने के कारण किसी की भी मौत नहीं हुई।
 
उनका यह बयान 11 मई को दिए उनके अपने बयान से बिल्कुल अलग है जिसमें उन्होंने कहा था कि जीएमसीएच में ऑक्सीजन की कमी के कारण 24 घंटों के भीतर 26 लोगों की मौत हो गई। (भाषा)

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

LIVE: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों के मरने की खबर, कई अन्य घायल

रोमानिया के पास ड्रोन हमले का शिकार हुआ केमिकल टैंकर पहुंचा पोर्ट, सभी 9 भारतीय नाविक सुरक्षित

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

अगला लेख