Hanuman Chalisa

जर्मनी ने कोरोना प्रतिबंधों में और ढील दी, मर्केल ने सावधानी बरतने का किया आग्रह

Updated: शनिवार, 22 मई 2021 (11:58 IST)
बर्लिन। कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर पेंटेकोस्ट सप्ताहांत की शुरुआत में शुक्रवार को जर्मनी के अधिकांश हिस्सों में प्रतिबंधों में अधिक ढील दिए जाने के बीच चांसलर एंजेला मर्केल ने देशवासियों से जिम्मेदाराना व्यवहार करने का आग्रह किया और कहा कि आगे की बंदी से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।

ALSO READ: कोरोना महामारी बिगाड़ रही गांवों की आर्थिक सेहत
 
कोरोनावायरस के नए मामलों में तेजी से गिरावट होने और टीकाकरण अभियान में तेजी आने के कारण जर्मनी के क्षेत्रों में प्रशासन ने धीरे-धीरे प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है। बर्लिन और अन्य स्थानों पर बीयर गार्डन, कैफे और रेस्तरां ने कई महीनों में पहली बार शुक्रवार को ग्राहकों को बाहर सेवा देना शुरू किया, बशर्ते उन्हें कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
 
शुक्रवार तक जर्मनी के 400 शहरों और काउंटियों में से अधिकांश में प्रति 1,00,000 निवासियों पर साप्ताहिक मामलों की संख्या 100 से नीचे थी, जहां सख्त लॉकडाउन उपायों में कुछ ढील दी गई, लेकिन शीर्ष अधिकारियों ने सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया।

 
मर्केल ने बर्लिन में कहा कि हम खुश हो सकते हैं कि संक्रमण दर हाल के दिनों में और पिछले 2 हफ्तों में कम हुआ है जिससे हम लॉकडाउन खोलने के कदमों के बारे में सोच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लंबे समय तक बंद रहने के बाद लोग इन अवसरों पर बहुत जिम्मेदारी से व्यवहार करेंगे। उन्होंने कहा कि वायरस अभी खत्म नहीं हुआ है। देश की रोग नियंत्रण एजेंसी ने गुरुवार को कोविड-19 के 8,769 नए मामलों और 226 मौत की सूचना दी। महामारी की शुरुआत के बाद से देश में अब तक कोरोनावायरस से 87,128 मौतें हुई हैं। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख