गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. Garba in Corona ward in hospital
Written By
Last Updated : बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (14:19 IST)

गुजरात में अस्पताल के Corona वार्ड में गरबा

गुजरात में अस्पताल के Corona वार्ड में गरबा - Garba in Corona ward in hospital
अहमदाबाद। कोरोनावायरस (Coronavirus) काल में जहां सार्वजनिक पंडालों में गरबे के आयोजन नहीं हो रहे हैं, वहीं गरबों के लिए मशहूर गुजरात में एक अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में गरबे खेले गए। 
 
दरअसल, वडोदरा के सयाजी अस्पताल के कोविड वार्ड में फिजियोथैरेपी विभाग द्वारा नियमित रूप से से एक्सरसाइज करवाई जाती है। इसमें योग भी शामिल हैं। एक्सरसाइज के कारण मरीजों का ऑक्सीजन लेबल भी सही रहता है। 
 
नवरात्रि के दौरान अस्पताल द्वारा एक्सरसाइज में गरबों को भी शामिल किया गया है। मरीजों को स्वस्थ और प्रसन्न रखने के लिए हास्य और म्यूजिक थैरेपी का भी प्रयोग किया जा रहा है।
 
गरबा को एक्सरसाइज में शामिल करने के संदर्भ में अस्पताल का मानना है कि इससे मरीज मानसिक रूप से भी मजबूत होंगे। इसके साथ ही त्योहार का उत्साह भी उन्हें कोरोना से लड़ने में मदद देगा। वहीं, डॉक्टरों का मानना है कि गरबे से मरीजों का रक्तचाप सामान्य और हृदय गति भी सामान्य होगी। 
ये भी पढ़ें
प्रियंका ने साधा निशाना, कहा कि कृषि कानूनों पर किसानों का दर्द नहीं सुन रही है सरकार