sundarkand
✕

कोरोना काल में 16.56 % घटी बंदरगाहों की माल ढुलाई, चेन्नई और कोचिन पोर्ट पर सबसे ज्यादा नुकसान

Published: रविवार, 13 सितम्बर 2020 (12:17 IST)
नई दिल्ली। देश के प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई (माल चढ़ाना उतारना) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि के दौरान 16.56 प्रतिशत घटकर 24.50 करोड़ टन रह गई।

केंद्र के नियंत्रण वाले इन 12 प्रमुख बंदरगाहों में से मोर्मुगाव को छोड़कर अन्य सभी की माल ढुलाई में अगस्त में लगातार पांचवें महीने गिरावट आई है।

भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार इन 12 बंदरगाहों की माल ढुलाई पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 29.36 करोड़ टन रही थी। अप्रैल-अगस्त के दौरान चेन्नई, कोचीन और कामराजार बंदरगाहों की ढुलाई में 30 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं जेएनपीटी और कोलकाता बंदरगाहों की ढुलाई 20 प्रतिशत से अधिक घटी।

देश में केंद्र के नियंत्रण वाले 12 प्रमुख बंदरगाहों में दीनदयाल (पूर्ववर्ती कांडला), मुंबई, जेएनपीटी, मोर्मुगाव, न्यू मंगलूर, कामराजार (पूर्व में एन्नोर) कोचीन, चेन्नई, वी ओ चिदंबरनार, विशाखापत्त्नम, पारादीप और कोलकाता (हल्दिया सहित) शामिल हैं।

अप्रैल से अगस्त के दौरान कामराजार बंदगाह की ढुलाई 31.64 प्रतिशत घटकर 91.1 लाख टन रह गई । चेन्नई बंदरगाह की ढुलाई 30.36 प्रतिशत घटकर 1.44 करोड़ टन रही। वहीं कोचीन बंदरगाह की ढुलाई में 29.88 प्रतिशत की गिरावट आई और यह एक करोड़ टन से कुछ अधिक रही।

इस अवधि में जेएनपीटी बंदरगाह की ढुलाई 25.53 प्रतिशत घटकर 2.16 करोड़ टन, कोलकाता की 23.74 प्रतिशत घटकर 2.06 करोड़ टन रही। मुंबई बंदरगाह की ढुलाई 19.31 प्रतिशत घटकर 2.01 करोड़ टन पर आ गई। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख