Daily Horoscope
✕

Omicron की फ्री टेस्टिंग के नाम पर ठगी, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Updated: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (23:29 IST)
कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के बढ़ते मामलों के बीच ओमिक्रॉन (Omicron) की मुफ्त टेस्टिंग के नाम पर ठगी करने वाले साइबर अपराधी सक्रिय हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के साइबर एवं सूचना सुरक्षा विभाग ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संकट पर ध्यान केंद्रित होने के कारण साइबर सुरक्षा पर ढिलाई बरती जा रही है, जिसका साइबर अपराधी फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि साइबर क्रिमिनल, ऑनलाइन ओमिक्रॉन वेरिएंट की टेस्टिंग का ऑफर देकर लोगों से धोखाधड़ी करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

ये अपराधी कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगाने के लिए लोगों को मुफ्त टेस्टिंग की पेशकश कर रहे हैं। आजकल ओमिक्रॉन वेरिएंट के नाम पर ये अपराधी लोगों को ठगने के नए तरीके ढूंढ रहे हैं।

अपराधी ओमिक्रॉन की पीसीआर टेस्टिंग को लेकर लोगों को ईमेल भेज रहे हैं, जिसमें संदेहास्पद लिंक और फाइलें होती हैं। इनमें सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं के नामों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि आम लोगों से ठगी की जा सके।

मुफ्त ओमिक्रॉन जांच के लालच में और सरकारी प्रतिबंधों से जुड़ी जानकारी के लिए लोग इस वेबसाइट पर जाते हैं। इसके बाद उनके साथ धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता है। केंद्र सरकार ने लोगों को सलाह दी कि वे वेबसाइटों की प्रामाणिकता की जांच करने के लिए डोमेन नाम और यूआरएल की जांच करें। 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

अगला लेख