sundarkand
✕

भाजपा ने अयोध्या का प्राचीन गौरव लौटाया-अमित शाह

Updated: शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021 (23:24 IST)
अयोध्या। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने अयोध्या को अपना प्राचीन गौरव वापस दिलाने का काम किया हैं। राम मंदिर निर्माण के साथ ही यहां पर श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने जा रहा है। इसके बाद दुनिया के सभी स्थानों से राम भक्त सीधे अयोध्या आ सकेंगे। 
 
इतना ही नहीं अयोध्या में भव्य रेलवे स्टेशन बन रहा है। राजा दशरथ के नाम से मेडिकल कॉलेज बन रहा है। साथ ही आयुर्वेदिक कॉलेज व 341 किलोमीटर लम्बाई का पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी बनेगा, जिससे सीधे कई जिले जुड़ेंगे। अयोध्या के ऐतिहासिक कुंडों का सौंदर्यीकरण होने वाला है। प्रभु राम के नाम पर एक यूनिवर्सिटी बनने जा रही है। सम्पूर्ण अयोध्या बदलने जा रही है। 
अयोध्या में शाह ने रामलला का दर्शन-पूजन किया साथ ही हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमानजी के दर्शन किए। इसी दौरान हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने उन्हें गदा भेंट किया। इसके बाद उन्होंने वैदिक ब्राह्मणों के साथ स्वस्ति वाचन व आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मणिरामदास छावनी पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास का कुशल क्षेम लेते हुए उनका आशीर्वाद भी लिया।

लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख