dharma sangrah
✕

COVID-19 : Corona Vaccine के लिए वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटरों ने की मोदी की तारीफ

Updated: रविवार, 14 मार्च 2021 (18:50 IST)
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विव रिचर्ड्स सहित 3 अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने भारत सरकार के कैरेबियाई देशों में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और उनका शुक्रिया अदा किया।भारत कोरोनावायरस (Coronavirus) के खिलाफ मुहिम में अहम भूमिका निभा रहा है और 'वैक्सीन मैत्री' अभियान के तहत स्वदेशी कोरोना वैक्सीन पहुंचाने में जुटा है।

अब इसकी खेप वेस्टइंडीज पहुंचाई गई है। भारत ने इस अभियान के अंतर्गत अनेक देशों जैसे भूटान, मालदीव, मॉरीशस, बहरीन, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार और श्रीलंका को भी अपने देश में बनी कोरोना वैक्सीन दी है।

रिचर्ड्स ने ट्विटर पर एक वीडियो में कहा, मैं एंटीगा और बारबाडोस के लोगों की तरफ से भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता का शुक्रिया करना चाहूंगा कि उन्होंने हमें कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंचाई। इससे भविष्य में हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे।

वहीं रिची रिचर्ड्सन ने कहा, मैं एंटीगा और बारबाडोस की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताना चाहता हूं कि उन्होंने भारत में बनी कोरोना वैक्सीन की 40 हजार डोज हमें भेजी। हम आपके आभारी हैं, बहुत शुक्रिया।

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के निदेशक और पूर्व कप्तान जिमी एडम्स ने कहा, जिस तरह भारत सरकार कैरीकॉम (20 कैरेबियाई देशों का समूह) देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचा रही है, वो वाकई तारीफ का काम है। इससे जमैका के लोगों को भी बहुत फायदा होगा। मैं इस शानदार अभियान के लिए कैरेबियाई लोगों ओर से आपका शुक्रिया करना चाहूंगा।

वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर रामनरेश सरवन ने भी मोदी की तारीफ की, उन्होंने कहा, मैं हमें कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिए आपका शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।(भाषा)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख