Hanuman Chalisa
✕

बड़ी खबर, महाराष्ट्र के वसई में कोविड अस्पताल में आग, 13 मरीजों की मौत

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (10:24 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के वसई में स्थित विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लगने से 13 मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल में आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया।
 
वसई विरार नगर निगम के कंट्रोल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग तड़के 3 बजे एसी में शार्ट सर्किट की वजह से लगी। 
 
वसई विरार नगर निगम के अग्नि शामक दल ने आग पर एक घंटे में काबू पा लिया था। जिन मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

पीएम मोदी ने जताया दुख : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में पालघर जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर शुक्रवार को शोक जताया तथा इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए के मुआवजे की भी घोषण की।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘विरार के कोविड-19 अस्पताल में आग लगने की घटना दु:खद हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।‘
 
क्या बोले अजीत पवार : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि अस्पतालों के सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाने के बावजूद राज्य के नासिक और विरार जैसी घटनाएं बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
 
पवार ने प्रदेश के पालघर में विरार स्थित विजय वल्लभ अस्पताल में आज तड़के आग लगने की घटना में मृत मरीजों को श्रद्धांजलि दी और मृतकों के परिजनों के प्रति गहन संवेदना जताई।
 
दो दिन पहले ही महाराष्ट्र में नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के बाद कोविड-19 के 22 मरीजों की मौत हो गई थी।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

110 किमी की रफ्तार से आ रहा चक्रवात 'अकवान', ओडिशा और आंध्र में हाई अलर्ट

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

Top News : ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की ऐतिहासिक बैठक से लेकर चक्रवात अकवान तक, 19 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

अगला लेख