dharma sangrah

राजस्थान में Corona के उपचाराधीन मरीज 1 लाख के पार, 14468 नए मामले आए सामने

Updated: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (01:46 IST)
जयपुर। राजस्थान में गुरुवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 संक्रमण के 14468 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या बढ़कर 4,67,875 हो गई है। वहीं 59 और मरीजों की मौत हो जाने से राज्‍य में इस महामारी से अब तक कुल 3,389 लोगों की जान जा चुकी है। इसके साथ ही राज्य में उपचाराधीन मरीज बढ़कर 1 लाख से अधिक (1,07,157) हो गए हैं।

चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में गुरुवार को 14,468 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,67,875 हो गई है जिनमें 1,07,157 रोगी उपचाराधीन हैं। विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में जयपुर में 2317, जोधपुर में 1921, कोटा में 1126, उदयपुर में 1215, अलवर में 756, अजमेर में 623, भीलवाड़ा में 602 व बीकानेर में 634 में नए मरीज सामने आए।
ALSO READ: Coronavirus वैक्सीनेशन के लिए बहुत ही आसान है रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया...
इसके अनुसार राज्य में 3618 और मरीज ठीक हुए हैं। इससे राज्य में अब तक कुल 3,57,329 मरीज ठीक हो चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते चौबीस घंटे में जयपुर में 11, जोधपुर में 10, कोटा में छह, उदयपुर में पांच, बीकानेर व चित्‍तौड़गढ में तीन-तीन, नागौर, भरतपुर, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, झुंझुनू, झालावाड़ व सीकर में दो-दो, सिरोही, अजमेर, अलवर, बारां, बाड़मेर, डूंगरपुर व जालोर में एक-एक और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई।(भाषा)

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, क्या अब नए खेल कानून के दायरे में आएंगे बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट संघ?

उज्‍जैन के खड़े हनुमानजी के सामने सारी तकनीकें ध्‍वस्‍त, अब IIT इंदौर बताएगा क्‍या है वजह, कैसे विस्‍थापित होगी प्रतिमा?

डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से क्यों नाराज हैं भारतीय-अमेरिकी? मिडटर्म इलेक्शन पर दिखेगा असर

भोपाल में MBBS इंटर्न पर वाटर कैनन मामले में कार्रवाई, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच, अब गृह सचिव करेंगे जांच

मंत्रालय के सामने धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पुलिस हिरासत में, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के इस्तीफे की मांग

अगला लेख