dharma sangrah
✕

Corona से जंग में पुलिस को ‘भूतों’ का सहारा, इस तरह कर रही है लोगों को अलर्ट

Written By भाषा
Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (15:18 IST)
इंदौर। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी के खतरों के प्रति लोगों को आगाह करने के लिए पुलिस भूत की मदद भी ले रही है।

दरअसल, विजय नगर पुलिस ने स्वयंसेवकों का दल तैयार किया है जो भूत के हुलिये में खासकर झुग्गी बस्तियों में पहुंचते हैं और लोगों को इस महामारी के खिलाफ जागरूक करते हैं। पुलिस की इस अनोखी मुहिम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। डरावने मुखौटों वाले ये ‘भूत’ अस्थि पिंजर के चित्र वाली खास पोशाक पहने नजर आते हैं।



विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि हमने छह स्वयंसेवकों का खास दल तैयार किया है जो तीन अलग-अलग पालियों में भूत के हुलिये में खासकर उन झुग्गी बस्तियो में पहुंचते हैं जहां लोगों में कोविड-19 के खिलाफ जागरूकता की कमी है।

उन्होंने बताया कि जो लोग शहर में कर्फ्यू लगा होने के बावजूद घर से बाहर देखे जाते हैं, उन्हें भूत के हुलिये वाले हमारे स्वयंसेवक अपने डरावने अभिनय से आगाह करते हैं कि अगर वे बगैर किसी वजह के बाहर घूमेंगे तो कोरोना का भूत उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लेगा। ये स्वयंसेवक लोगों को बताते हैं कि कोविड-19 से बचने के लिये सामाजिक दूरी बनाना कितना जरूरी है।


ताजा आंकड़ों के मुताबिक शहर में कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आये मरीजों की तादाद बढ़कर 89 पर पहुंच गयी है। इनमें से 5 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। इस महामारी के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

अगला लेख