Hanuman Chalisa
✕

देश में Corona संक्रमितों की संख्या 2301, अब तक 56 की मौत

Written By वार्ता
Updated: शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020 (12:59 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2301 हो गई है तथा संक्रमण के कारण अब तक 56 लोगों की मौत हो गई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है और अब तक इसके 2,301 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 55 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 56 लोगों की मौत हुई है जबकि 157 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
ALSO READ: कोरोना से जंग, वर्ल्ड बैंक ने भारत के लिए दी एक अरब डॉलर के इमरजेंसी फंड को मंजूरी
महाराष्ट्र में सर्वाधिक 335 : देश में कोरोना से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 335 लोग संक्रमित हैं तथा 16 लोगों की मौत हो गई है, दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है, जहां 309 लोग संक्रमित हैं तथा 1 व्यक्ति की मौत हुई है। 
केरल में 286 संक्रमित हैं और 2 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में 219, आंध्रप्रदेश में 132 और कर्नाटक में 124 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: 4, 1 और 3 लोगों की मौत हुई है।
 
राजस्थान में 154, तेलंगाना में 107, मध्यप्रदेश में 119 और गुजरात में 87 लोग संक्रमित हैं। मध्यप्रदेश में 8 और गुजरात में 6 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में 4, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में 3-3, दिल्ली, केरल, जम्मू-कश्मीर एवं उत्तरप्रदेश में 2-2, बिहार और हिमाचल प्रदेश में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। (वार्ता)
लेखक के बारे में
वार्ता

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

चंद्रशेखर आजाद ने मायावती को क्यों घेरा? अखिलेश और कांग्रेस पर भी उठाए सवाल, लगा दिए ये आरोप

नेपाल के नए PM बालेंद्र शाह का पहला भारत दौरा, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, दोनों देशों के बीच हो सकते हैं कई समझौते

LoC : बर्फबारी से पहले घुसपैठ की फिराक में पाकिस्तान, एलओसी पर बढ़ाई गई चौकसी, 100 से ज्यादा आतंकियों की हलचल

मुंबई एयरपोर्ट के पास कथित अवैध मस्जिद पर कार्रवाई के निर्देश, MMRDA ने MIAL को दिया आदेश

Weather Update : नवंबर में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और ठंड का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल

अगला लेख