dharma sangrah
✕

एक्सप्लेनर: भारत में कोरोना का डबल म्यूटैंट वैरियंट मचा रहा कोहराम,इम्युनिटी और वैक्सीन पर भी भारी !

कोरोना का इंडियन वैरियंट B-1.67 में दो वैरिंयट E484Q और L452R एक साथ

Updated: गुरुवार, 22 अप्रैल 2021 (14:54 IST)
पूरे देश में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है। हर नए दिन के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में होता इजाफा डरा रहा है। भारत में घातक हुई कोरोना की दूसरी लहर के पीछे कोरोना वायरस का डबल म्यूटैंट इंडियन वैरियंट B-1.67 जिम्मेदार बताया जा रहा है।

अब तक की रिसर्च और रिपोर्ट बता रही है कि भारत में कोरोना के नए वैरिएंट में अब तक अन्य देशों में पाए दो वैरिंयट E484Q और L452R एक साथ देखे जा रहे है। महाराष्ट्र में अब तक जिन सैंपल की जांच हुई है उसमें 61 फीसदी केस में कोरोना का नया इंडिया वैरियंट मिला है। कुछ रिसर्च इस को बता रही है कि कोरोना के नए इंडियन वैरियंट के जीनोम में दो बार परिवर्तन हो चुका है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्था (ICMR) के महामारी विज्ञान और संक्रामक रोग विभाग के पूर्व प्रमुख रमन गंगाखेडकर ‘वेबदुनिया’ से बातचीत में कहते हैं कि कोरोना वायरस के  दो तरह के म्यूटेशन E484Q और L452R विश्व के अन्य देशों में अलग-अलग पाए गए थे। वह अब इंडियन वेरियंट में B-1.67 में दोनों वायरस E484Q और L452R एक साथ दिखाई दे रहे है और इसी के चलते ज्यादा लोगों में इंफेक्शन बढ़ता जा रहा है। डॉक्टर रमन गंगाखेडकर अलर्ट करने वाली बात कहते हैं कि दोनों म्यूटेशन जो देश में इस समय रिपोर्ट हो रहे है वह अभी और बढ़ेगा। 
 
डॉक्टर रमन गंगाखेडकर कहते हैं कि कोरोना का इंडियन वैरियंट सीधे हमारी इम्युनिटी को प्रभावित कर रहा है। आप इसको सरल भाषा में ऐसे समझ सकते हैं कि ये वायरस और इंसान में एक सीधी लड़ाई है। कोरोना वायरस अपने ऐसे बदलाव लाने की कोशिश करेगा जिससे हमारे शरीर की प्रतिकार शक्ति उसको पहचान नहीं पाए। वहीं ऐसा भी वैरियंट आएगा जिस पर वैक्सीन भी नहीं प्रभावी होगी क्यों वायरस में इतना बदलाव आ चुका होगा। दरअसल कोरोना वायरस का नेचर ही ऐसा है कि ये जितना ज्यादा फैलेगा उतना ज्यादा ही इसमें म्यूटेशन आते जाएंगे और ये बढ़ता जाएगा। 
ALSO READ: हवा के जरिए फैलने वाला कोरोना वायरस आपके लिए कितना घातक,लैसेंट के दावों का एक्सपर्ट एनालिसिस
डॉक्टर रमन गंगाखेडकर कहते हैं कोरोना वायरस से नए वेरियंट और म्यूटेशन से हमको डरने की नहीं बल्कि अलर्ट रहने की जरुरत है। भले ही कोई वेरियंट आए मास्क हमको बचा सकते है। वहीं वैक्सीन भी कोरोना वायरस के नए वेरियंट पर प्रभावी है। मान लीजिए की मैंने वैक्सीन लगवाई है जो अभी की वेरियंट के खिलाफ 80 फीसदी असरकार है तो वायरस के म्यूटेंशन के बाद 50 फीसदी तो असरकारक रहेगी और हमको जो सुरक्षित करेगी।  
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख