Daily Horoscope
✕

Corona virus : मरकज निजामुद्दीन ने कहा, हमने कोई कानून का उल्लंघन नहीं किया

Updated: मंगलवार, 31 मार्च 2020 (16:55 IST)
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच धार्मिक कार्यक्रम के कारण सुर्खियों में आई तब्लीगी जमात के मुख्यालय मरकज निजामुद्दीन ने मंगलवार को कहा कि उसने कानून के किसी प्रावधान का उल्लंघन नहीं किया है। उसने अपने परिसर में क्वारंटाइन सेंटर स्थापित करने की भी पेशकश की है।
ALSO READ: निजामुद्दीन में मरकज़ के इज्तिमा में 2 हजार लोगों ने शिरकत की, 200 लोग Corana संदिग्ध निकले
मरकज ने एक बयान में कहा कि वह प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करेगा। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा कि मरकज में कुछ दिनों पहले आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए 24 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मरकज ने कानूनी कार्रवाई के दिल्ली सरकार के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मरकज ने कभी कानून के किसी प्रावधान का उल्लंघन नहीं किया। हमने लोगों को आईएसबीटी या सड़कों पर नहीं जाने देकर चिकित्सा दिशा-निर्देश का उल्लंघन नहीं होने दिया।
 
मरकज के मुताबिक वह चाहता है कि उसके पूरे परिसर को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जाए। उसने कहा कि जब जनता कर्फ्यू का ऐलान हुआ, तो बहुत सारे लोग मरकज में रह रहे थे। 22 मार्च को प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया तो उसी दिन मरकज बंद कर दिया गया। बाहर से किसी भी आदमी को नहीं आने दिया गया।
 
मरकज ने कहा कि जो लोग मरकज में रह रहे थे, उन्हें घर भेजने का इंतजाम किया जाने लगा। 21 मार्च से ही रेल सेवाएं बंद होने लगी थीं इसलिए बाहर के लोगों को भेजना मुश्किल था। इसके बावजूद दिल्ली और आसपास के करीब 1,500 लोगों को घर भेजा गया। करीब 1,000 लोग मरकज में बच गए थे।

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Gemini 4 Argon लॉन्च, AI की दुनिया में बड़ा कदम, आम यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

अहमदाबाद बम धमाके: सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के दोषी की फांसी की सजा पर लगाई रोक

SIR प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- बिना सुनवाई के मतदाता सूची से कैसे हटा दिया नाम?

कौन हैं कैप्टन स्मित माछर? जख्मी हालत में भी हौसला नहीं खोया, बचाई 180 यात्रियों की जान

अगला लेख