Daily Horoscope
✕

रक्षा मंत्रालय ने कहा, कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में पूर्व सैनिक जुटेंगे मैदान में

Written By भाषा
Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (13:10 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए देशव्यापी बंद के बीच रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वह अपने सेवानिवृत्त जवानों को एकजुट कर रहा है ताकि राज्य और जिला स्तर या जहां कहीं भी जरूरत हो, सहायता पहुंचाई जाए।
ALSO READ: Corona से जंग के लिए गंभीर पीएम केयर्स फंड में 2 साल का वेतन देंगे
मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि राज्य सैनिक बोर्ड, जिला सैनिक बोर्ड अधिक से अधिक संख्या में सेवानिवृत्त सैनिकों को जुटाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं ताकि ये राज्य और जिला प्रशासन को लोगों तक पहुंचने में सहायता कर सकें। इसमें संपर्क का पता लगाना, सामुदायिक निगरानी, पृथक केंद्र का प्रबंधन और उनको दिया जाने वाला कार्य शामिल है।
ALSO READ: LockDown : ऐसे तो कोरोना से जंग नहीं जीत पाएगा इंदौर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक 1965 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 50 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि पंजाब में 'गार्डियंस ऑफ गवर्नेंस' नाम के संगठन में 4,200 सेवानिवृत्त सैनिक हैं और वे सभी गांवो से आंकड़े जुटाने में मदद कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार ने भी ईएसएम को पुलिस की सहायता के कार्य में लगाया है और इसी तरह से आंध्रप्रदेश में भी जिला कलेक्टरों ने ईएसएम स्वयंसेवियों से सहायता मांगी है। इसी तरह से उत्तरप्रदेश में सभी 'जिला सैनिक कल्याण अधिकारी' जिला नियंत्रण कक्ष के संपर्क में हैं।
 
वहीं सेवानिवृत्त आर्मी मेडिकल कोर के कर्मियों की भी पहचान की गई है और उन्हें तैयार रखा गया है। मंत्रालय ने बताया कि उत्तराखंड में सैनिक विश्रामगृहों को भी पृथक केंद्र में इस्तेमाल करने के लिए तैयार किया जा रहा है। (फ़ाइल चित्र)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Asian Games खेलकर आए खिलाड़ियों से कल मिलेंगें PM नरेंद्र मोदी

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

अगला लेख