Daily Horoscope
✕

Corona Virus : स्वच्छता में नंबर 1 इंदौर क्यों हुआ अनुशासन में जीरो

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (14:05 IST)
इंदौर। स्वच्छता के मामले में देश में लगातार 3 बार नंबर 1 रहे इंदौर में तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या ने सभी को हैरान कर दिया है। शहर में चारों ओर से कोरोना मरीजों के मिलने की खबरें लगातार आ रही हैं। इसके बाद भी लोग पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। कोई उनसे बदसलूकी कर रहा है तो कोई पत्थर मारने पर उतारू है।
 
इंदौर में पहले रानीपुरा और फिर टाटपट्‍टी बाखल में हुई पत्थरबाजी और बदसलूकी घटनाओं से इंदौरवासियों का सिर शर्म से झुक गया साथ ही इंदौर से जुड़े लोग भी दुखी हैं और हैरान भी हैं। क्योंकि उन्हें इस सबकी कतई उम्मीद नहीं थी। सभी के मुंह से यही सुनाई दे रहा है कि ऐसा तो नहीं था हमारा इंदौर।
 
जनता कर्फ्यू की शाम 5 बजे बाद जो जश्न मना उसने इंदौर की शान को बट्टा तो लगाया ही शहर में अनुशासन की 
पोल भी खोलकर रख दी। इसके बाद कभी किराना, कभी सब्जी तो कभी दूध के नाम पर सड़कों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। इससे कोरोना को इंदौर में जगह बनाने का मौका मिल गया। फिर क्या था, कलेक्टर बदल गए, SSP का भी तबादला हो गया।
 
इतना कुछ हो गया फिर भी लोग नहीं माने। नए कलेक्टर मनीष सिंह ने शहर में संपूर्ण लॉकडाउन कर ‍दिया। 
व्यवस्थाओं में भी आचूलचूल बदलाव किया गया। घरों तक दूध पहुंचने लगा। नगर निगम ने भी घरों तक आवश्यक 
सामान पहुंचाने की व्यवस्था भी शुरू की। फिर भी लोग हैं कि नहीं मानते।
 
बहरहाल कोरोना वायरस ने अपने पैर शहर में तेजी से पसारने शुरू कर दिए हैं। इस पर प्रशासन ने कुछ इलाकों को सील भी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम की मदद से इन्हें तुरंत सेनिटाइज किया। पीड़ितों को तुरंत 
क्वारंटाइन किया गया। इतना सब कुछ होने के बाद भी लोभ मानने को तैयार नहीं हैं। कोरोना संक्रमित लोग अस्पतालों से भागकर घर आ गए और अपने ही दोस्तों, रिश्तेदारों और परिजनों से मिलकर उन्हें संक्रमित कर दिया।
 
देखते ही देखते शहर में 5 लोगों की मौत हो गई। 75 कोरोना पॉजिटिव निकल गए। अब भी कोई मनाने को तैयार नहीं है। लॉकडाउन के दौर में जानबूझकर की गई इन भयावह गलतियों ने शहर के लाखों लोगों की जान को खतरे में डाल दिया है। प्रशासन को भी लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों, संक्रमण फैलाने वालों और पत्थर चलाने वालों पर सख्त कर्रवाई करनी चाहिए।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख