dharma sangrah
✕

Corona का डर: 78 वर्षीय बुजुर्ग ने अस्पताल से छलांग लगाकर दी जान

Updated: बुधवार, 13 मई 2020 (13:49 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए गए 78 वर्षीय बुजुर्ग ने बुधवार सुबह इस चिकित्सा संस्थान की चौथी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
ALSO READ: इंदौर में 1026 सैंपलों में से 935 Negative, 91 नए Corona मरीज मिले, 3 नई मौतों के बाद मृतक संख्या 95
हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि दोनों फेफड़ों के गंभीर निमोनिया से जूझ रहा यह उम्रदराज मरीज जांच में कोविड-19 संक्रमित नहीं मिला था और संभवत: उसने अचानक अवसाद में आकर कथित तौर पर खुदकुशी का कदम उठाया। वह रोगी पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती था।
 
महाराजा तुकोजीराव होलकर (एमटीएच) चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया कि अस्पताल की चौथी मंजिल पर भर्ती सत्यपाल आहूजा (78) ने इसी तल से अचानक छलांग लगा दी। उनके पलंग के पास ही खिड़की थी, जहां से वे नीचे कूद गए। उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
 
स्वास्थ्य विभाग ने 300 बिस्तरों वाले एमटीएच को 'येलो श्रेणी' के अस्पताल का दर्जा दिया है यानी इसे कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों के इलाज के लिए चिन्हित किया गया है।
ALSO READ: पलायन का दर्द : इंदौर से 900 किमी पैदल चलकर 3 साल की बच्ची के साथ अमेठी पहुंची महिला
शुक्ला ने बताया कि आहूजा को कोविड-19 के संदेह में ही इस अस्पताल में 24 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। हालांकि वे जांच में इस महामारी से संक्रमित नहीं पाए गए थे। उन्होंने बताया कि आहूजा को एमटीएच अस्पताल में इसलिए भर्ती रखा गया था, क्योंकि वे दोनों फेफड़ों के गंभीर निमोनिया से जूझ रहे थे और सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मेडिकल यंत्रों से ऑक्सीजन दी जा रही थी।
 
शुक्ला ने बताया कि आहूजा की उम्र ज्यादा होने के कारण उनके इलाज में समय लग रहा था। हमें लगता है कि उन्होंने अचानक अवसाद में आकर जान देने का कदम उठाया। इस वक्त उनके वॉर्ड में 2-3 मरीज ही भर्ती थे। ये मरीज भी उनकी तरह कोविड-19 संक्रमित नहीं पाए गए थे।
 
इस बीच पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सेंट्रल कोतवाली थाना प्रभारी बीडी त्रिपाठी ने बताया कि हमने मौके का मुआयना किया है। लेकिन घटना से पहले आहूजा का छोड़ा गया कोई भी पत्र हमें नहीं मिला है। हम मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि कथित तौर पर आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय भेजा गया है।
 
इंदौर, देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक जिले में कोविड-19 के मरीजों की तादाद बढ़ते-बढ़ते 2,107 पर पहुंच गई है। इनमें से 95 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख