Hanuman Chalisa

Corona: उत्तराखंड में 12वीं तक सभी शैक्षणिक संस्थान 16 जनवरी तक बंद, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी

एन. पांडेय
शनिवार, 8 जनवरी 2022 (10:55 IST)
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस पर नियंत्रण के लिए सरकार ने पाबंदियों को कड़ा कर दिया है। शुक्रवार देर रात जारी नई जारी गाइडलाइन के अनुसार राज्य में आंगनवाड़ी से 12वीं तक सभी शैक्षणिक संस्थान 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी। इसके साथ ही 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों, धरना-प्रदर्शन, सभी प्रकार के सार्वजनिक समारोहों को रोक दिया गया है। इस तिथि तक राज्य में स्वीमिंग पूल, वॉटर पार्क भी बंद रहेंगे। ये आदेश रविवार 9 जनवरी से प्रभावी होंगे।

ALSO READ: तीसरी लहर में बेकाबू वायरस, अब बच्चों पर भी कोरोना का अटैक
 
शुक्रवार को 814 नए मामले सामने आए और कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,022 हो गई है। यद्यपि सरकार ने राज्य में पूर्व में रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया था। 5 जनवरी को इसकी अवधि में 2 घंटे की बढ़ोतरी करते हुए इसका समय रात्रि 10 से सुबह 6 बजे तक कर दिया गया। नई गाइडलाइन के अनुसार राज्य में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 6 से रात्रि 10 बजे तक ही खुलेंगे और बाजारों की साप्ताहिक बंदी का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

ALSO READ: भारत में कोरोना के 1,41,986 नए मामले, 285 लोगों की मौत
 
इसके मुताबिक राज्य में जिम, शॉपिंग माल, सिनेमा हॉल, स्पा, सैलून, मनोरंजन पार्क, थिएटर, ऑडिटोरियम आदि 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। सभी खेल संस्थान, स्टेडियम व खेल मैदान भी खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जाएंगे। होटल, रेस्तरां, भोजनालय व ढाबों को केवल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन की अनुमति होगी।

ALSO READ: देश में कोरोना वैक्‍सीनेशन 150 करोड़ के पार, बना टीकाकरण का नया रिकॉर्ड
 
होटलों में स्थित कॉन्फ्रेस हॉल, स्पा व जिम का संचालन भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ होगा। विवाह समारोह में भी भाग लेने के लिए व्यक्तियों की संख्या सीमित कर दी गई है। विवाह समारोह स्थल (बंद व खुले स्थान) की 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार ही व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति होगी। इसके अलावा शवयात्रा में भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही सम्मिलित होने की अनुमति होगी।
 
गाइडलाइन के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार के निकायों द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन की अनुमति होगी। अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले व्यक्तियों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की दोनों डोज का प्रमाणपत्र जरूरी है। यदि किसी के पास यह प्रमाणपत्र नहीं है तो उसे 72 घंटे पहले की कोरोना जांच की नेगेटिव रिपोर्ट होने पर ही राज्य में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
 
नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों, पर्यटक स्थलों, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मंडली, शॉपिंग माल समेत अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। इस दौरान सुरक्षित शारीरिक दूरी, मास्क पहनना, हाथों को सैनिटाइज करने जैसे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: CJP संसद मार्च पर अड़ी, दिल्ली में धारा 163 लागू

कमजोर हो सकती है दुनिया की सबसे असरदार पर्यावरण नीति 'ईटीएस'

Top News 20 July: संसद का मानसून सत्र, CJP का संसद मार्च, स्पेन बना फीफा वर्ल्ड चैंपियन

स्पेन ने अर्जेंटीना का सपना तोड़ा, 1-0 से जीतकर दूसरी बार बना FIFA वर्ल्ड कप चैंपियन; फेरन टोरेस ने किया विजयी गोल

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

अगला लेख