Daily Horoscope
✕

Corona महामारी में वरदान साबित हो रहा Digital India : स्मृति ईरानी

Updated: गुरुवार, 11 जून 2020 (08:30 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान की खिल्ली उड़ाया करता था, लेकिन यही अभियान इस कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 महामारी के दौरान वरदान साबित हुआ क्योंकि कल्याणकारी लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाए गए।

उत्तराखंड के लिए डिजिटल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 20 करोड़ जनधन बैंक खातों में नकद अंतरण किया गया और गरीब परिवारों को तीन महीने का मुफ्त राशन मिला। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1.7 लाख करोड़ रुपए के पैकेज के तहत भी लाभ मिले हैं।

ईरानी ने कहा, विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छह साल पहले दिए गए डिजिटल इंडिया के नारे की खिल्ली उड़ाई थी लेकिन वही डिजिटल इंडिया कोविड-19 महामारी के दौरान वरदान साबित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मोदी के शासन में लोगों का सरकार पर भरोसा बढ़ा है क्योंकि वे सीधे अपने बैंक में कल्याणकारी लाभ पा रहे हैं लेकिन कांग्रेस के काल में विकास का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था।(भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

अगला लेख