Daily Horoscope
✕

Covid 19 : गलती से किसी और का शव कब्रिस्तान ले गए परिजन, पत्नी के पहचानने पर सुधारी भूल

Updated: गुरुवार, 11 जून 2020 (08:27 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत के बाद गलती से उसके परिजन किसी और का शव कब्रिस्तान ले गए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
पुलिस ने कहा शहर के बेगमपेट के निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की 8 जून की रात सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई थी। इसके बाद मंगलवार को जब शव को दफनाने के लिए ले जाया गया तो उसकी पत्नी को लगा कि यह उसके पति का शव नहीं है जिसके बाद उसे अस्पताल के शवगृह वापस ले जाया गया।
ALSO READ: कोरोनावायरस 5 करोड़ लोगों को बनाएगा अत्यंत गरीब
अस्पताल में मौजूद सूत्रों के अनुसार मृतक का एक रिश्तेदार शव की पहचान के लिए आया था। लेकिन कोविड-19 शवगृह में दूर से देखने पर उसने गलत शव की पहचान कर ली। सूत्रों ने कहा कि हो सकता है कि शवगृह में घुसते वक्त डर की वजह से ऐसा हुआ हो। पुलिस ने कहा कि इस गलती को तत्काल सुधार लिया गया जिसके बाद बुधवार सुबह सही शव को दफना दिया गया। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

अगला लेख