ramcharitmanas
✕

COVID-19 के गंभीर मरीजों में प्रतिरक्षा प्रणाली के विभिन्न रूपों का पता चला

Updated: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (13:23 IST)
वॉशिंगटन। अनुसंधानकर्ताओं ने अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 के 125 मरीजों की प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं का अध्ययन करने के बाद भिन्न किस्म की प्रतिरक्षा प्रोफाइल या ‘इम्युनोटाइप्स’ का पता लगाया है और बताया है कि इनका रोग की गंभीरता से किस तरह संबंध है। इस अध्ययन से रोग के खिलाफ नई चिकित्सा विकसित करने में मदद मिलेगी।

साइंस जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक यह पता नहीं चल पाया है कि कोविड-19 के गंभीर मरीजों में प्रतिरक्षा प्रणाली के सामान्य रूप से काम नहीं करने संबंधी एक जैसी प्रोफाइल है या नहीं।

अमेरिका के पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डिविज मैथ्यू ने कहा, इन प्रोफाइलों के आधार पर हम यह पता लगाने का प्रयास कर सकते हैं कि किस तरह के मरीज के लिए कौनसा उपचार लाभदायक रहेगा।

अध्ययनकर्ताओं ने कहा कि दुनियाभर के वैज्ञानिक कोविड-19 से लड़ने में मानव की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली की विशेषताओं का पता लगाने में जुटे हैं।

मैथ्यू और उनके सहयोगियों ने अभी तक मिले निष्कर्षों को विस्तार से समझने के लिए कोविड-19 के 125 रोगियों में दो स्तरों पर प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं का विश्लेषण किया। ऐसा मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने के पहले सप्ताह में किया गया।
वैज्ञानिकों ने ‘फ्लो साइटोमेट्री’ नामक तकनीक का इस्तेमाल अपने अध्ययन में किया जिससे रोगी की प्रतिरक्षा कोशिकाओं का आकलन करने के लिहाज से कोशिकाओं के भौतिक और रासायनिक गुणों का पता लगाया जाता है।(भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख