dharma sangrah
✕

दिल्ली में स्वयं से मीटर रीडिंग, समय पर बिल भुगतान करने पर मिलेगा एलईडी टीवी, बिल में छूट

Updated: सोमवार, 4 मई 2020 (19:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों ने खुद से मीटर रीडिंग करने और समय पर बिल भुगतान करने वाले ग्राहकों को एलईडी टीवी जैसे इनाम और बिल में छूट देने की पेशकश की है। देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान मीटर रीडिंग और बिजली बिल भेजने में आ रही परेशानियों को देखते हुए यह निर्णय किया गया है।

उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली टाटा पावर दिल्ली वितरण लिमिटेड (टीपीडीडीपीएल) ने कहा कि 31 मई से पहले बकाया बिलों का भुगतान करने वाले ग्राहकों को एलईडीडी टीवी, एयर प्यूरीफायर और मोबाइल फोन जैसे इनाम मिलेंगे। कंपनी ने इसके लिए ‘पे बिल एंड विन’ योजना शुरू की है।

वहीं शेष दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली बीएसईएस के प्रवक्ता ने बताया, 30 जून 2020 तक खुद से मीटर रीडिंग भेजने वाले ग्राहकों को उनके बिल में 220 रुपए तक की छूट मिलेगी। ऐसे ग्राहकों को बिल बनने के बाद सात दिन के भीतर बिल भुगतान करना होगा और खुद से मीटर की रीडिंग भेजनी होगी।

बीएसईएस की बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड और बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड बाकी पूरी दिल्ली में बिजली आपूर्ति करती हैं। बीएसईसीएस के प्रवक्ता ने कहा कि स्वयं मीटर रीडिंग भेजने पर ग्राहक उनकी वास्तविक मीटर रीडिंग पर बिल प्राप्त कर सकते हैं।

बिल में इस छूट के अलावा 10000 रुपए तक के ऑनलाइन बिल भुगतान पर ग्राहकों को किसी तरह का लेनदेन शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा उन्हें स्वयं मीटर रीडिंग करने पर 20 रुपए की छूट भी मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि मीटर रीडिंग के अभाव में ग्राहकों को अस्थाई बिजली बिल जारी किए जाएंगे। यह दिल्ली विद्युत नियामक आयोग के दिशानिर्देशानुसार होंगे। बिल में यह छूट 24 मार्च से 30 जून तक रहेगी।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

अगला लेख