ramcharitmanas

दिल्ली में CoronaVirus के 111 नए मामले सामने आए, 7 और मरीजों की मौत

Updated: बुधवार, 23 जून 2021 (18:22 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को कोरोनावायरस के 111 नए मरीज सामने आए और 7 संक्रमितों की वायरस संक्रमण से मौत हो गई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत पर आ गई है।
 
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक नए मामलों के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 14,33,366 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 24,940 पर पहुंच गई है। दिल्ली में मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है।
 
बुलैटिन के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में 14,06,629 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में ही 702 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। बुलेटिन के मुताबिक, एक दिन पहले 76,185 नमूनों की जांच की गई थी। बता दें कि, दिल्ली में मंगलवार को 134 नए मरीज मिले थे और 8 की मौत हुई थी तथा संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत थी।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन के अनुसार वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं संबंधित सफदरजंग अस्पताल ने आईसीएमआर के पोर्टल पर पिछले हफ्ते से संबंधित 477 मामलों की जानकारी दी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को 89 मामले आए थे और संक्रमण दर 0.16 प्रतिशत थी। यह दोनों ही इस साल सबसे कम थी।
 
अप्रैल के आखिरी हफ्ते में संक्रमण दर 36 फीसदी पहुंच गई थी जो बुधवार को 0.15 प्रतिशत पर आ गई। राष्ट्रीय राजधानी में 20 अप्रैल को सबसे ज्यादा 28,395 मामले आए थे। वहीं, तीन मई को 448 लोगों की मौत हुई थी जो एक दिन में होने वाली मौतों का अबतक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

अगला लेख