biodatamaker

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बड़ा बयान, दिल्ली में नहीं लगेगा Lockdown

Updated: शनिवार, 27 मार्च 2021 (14:53 IST)
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लगाने की संभावना से शनिवार को इनकार कर दिया और कहा कि यह कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का समाधान नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में संक्रमण के मामले फिर तेजी से बढ़ रहे हैं।
 
जैन ने कहा कि पहले लॉकडाउन लागू करने का एक कारण था, क्योंकि किसी को इस वायरस के बारे में अधिक जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को संक्रमित होने और उससे उबरने में 14 दिन का समय लगता है।
उन्होंने कहा कि प्राधिकारी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाते रहे, लेकिन वायरस समाप्त नहीं हुआ। मुझे नहीं लगता कि लॉकडाउन कोई समाधान है। उन्होंने कहा कि शहर में एक और लॉकडाउन लगाने की कोई संभावना नहीं है।
 
मंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के लिए अस्पतालों में बिस्तरों की पर्याप्त संख्या है और आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 1,500 से अधिक दर्ज की गई।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के नौ और मरीजों ने दम तोड़ दिया, जो पिछले करीब दो माह के दौरान सबसे अधिक संख्या है। दिल्ली में इस घातक वायरस के चलते अब तक 10,987 मरीजों की मौत हो चुकी है।
 
महानगर में संक्रमण के 1,534 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 6,54,276 तक पहुंच गई, जबकि 6.36 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।
 
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 16 दिसंबर को सामने आए संक्रमण के 1,547 मामलों के बाद शुक्रवार को एक ही दिन में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

अयोध्या के 100 साल पुराने राजकीय पुस्तकालय की बदलेगी सूरत, 3.23 करोड़ से बनेगी अत्याधुनिक लाइब्रेरी

झारखंड सरकार ने छात्रों की बात मानी, JSSC-CGL परीक्षा रद्द, 2014 से हुई सभी गड़बड़ियों की होगी जांच

योगी सरकार का PRD जवानों को बड़ा तोहफा, ₹3,000 वर्दी भत्ता से लेकर कैशलेस मेडिकल कार्ड तक, लखनऊ में बनेगी बहुमंजिला बैरक

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

UP-Japan Investment Meet 2026: जापान से यूपी में आएगा बड़ा निवेश, 200 से ज्यादा कंपनियां तलाशेंगी मौके; यीडा में बनेगी ‘जापानी सिटी’

अगला लेख