ramcharitmanas
✕

Corona Virus का डर, दिल्ली में नहीं होगा IPL

Updated: शुक्रवार, 13 मार्च 2020 (13:16 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona Virus) के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने IPL समेत सभी बड़े खेल आयोजनों पर रोक लगा दी है, जिनमें भीड़ जुटती है। उल्लेखनीय है भारत में कोरोना प्रभावित लोगों की संख्‍या 75 के करीब पहुंच गई है। 
 
दिल्ली के उपमुख्‍यंमत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को बताया कि खेल गतिविधयां, सेमीनार, कॉन्फ्रेंस आदि पर रोक लगा दी गई है। क्योंकि इस तरह के आयोजनों में भीड़ जुटती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों पर आगामी आदेश तक रोक रहेगी। इनमें आईपीएल भी शामिल है। 
ALSO READ: Corona Virus Live Updates : गूगल इंडिया का कर्मचारी कोरोना प्रभावित, भारत में अब तक 75
उल्लेखनीय है कि आईपीएल के मैच 29 मार्च से खेले जाएंगे। दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार भी आईपीएल टिकट बिक्री पर रोक लगा चुकी है। ऐसे में आशंकाएं जताई जा रही हैं आईपीएल रद्द हो सकता है। 
सिसोदिया ने कहा कि सभी DM, SDM अपने क्षेत्रों में कोरोना संबंधी आदेशों के पालन पर निगरानी रखेंगे। 
उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इस ख़तरनाक वायरस को फैलने से रोकना है।
 
दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में सभी शिक्षकों को कंप्यूटर टैबलेट दिए गए हैं। अप्रैल से सभी स्कूलों में बच्चों की attendance से लेकर result तैयार करने का सारा काम ऑनलाइन होगा। किसी शिक्षक को इस मामले में कोई पेपर वर्क नहीं करना पड़ेगा। 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख