Daily Horoscope
✕

दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश, ऐप पर जितनी बार संभव हो, बिस्तरों की जानकारी अपडेट करे

Updated: शुक्रवार, 7 मई 2021 (13:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मरीजों का इलाज कर रहे सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे दिल्ली कोरोना एप्लीकेशन और वेबसाइट पर बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी जितनी बार संभव हो सके उतनी बार अपडेट करने के लिए कहा है।

ALSO READ: वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोनावायरस से निधन
 
स्वास्थ्य विभाग ने कोविड केंद्रों की तरह काम कर रहे सभी अस्पतालों एवं नर्सिंग होम को दिए एक आदेश में कहा है कि ऐसी जानकारी मिली है कि कई अस्पताल निर्दिष्ट पोर्टल और दिल्ली कोरोना ऐप पर विभिन्न श्रेणी के बिस्तरों की उपलब्धता की स्थिति की अद्यतन जानकारी नहीं दे रहे हैं। इसमें कहा गया कि इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं, जो विश्वसनीय सूचना के अभाव में खाली बिस्तर ढूंढने पर समय एवं ऊर्जा खर्च करने पर मजबूर हो रहे हैं और अत्यंत उत्पीड़न एवं पीड़ा से गुजर रहे हैं।



स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि चिकित्सा निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक एवं ऐसे केंद्रों के निदेशकों को जितनी बार संभव हो उतनी बार पोर्टल और दिल्ली कोरोना ऐप पर बिस्तरों की उपलब्धता की जानकारी देने का निर्देश दिया गया है लेकिन इसमें 2 घंटे से अधिक का समय नहीं लगना चाहिए।  दिल्ली कोरोना ऐप के मुताबिक दिल्ली में कोरोनावायरस के मरीजों के लिए 19,333 ऑक्सीजन बिस्तरों में केवल 2,170 बिस्तर शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर उपलब्ध थे। 5,566 आईसीयू बेड में से केवल 32 बेड उपलब्ध थे। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख