suvichar
✕

दिल्ली की अदालत ने Corona virus संक्रमण के खतरे को लेकर बिल्डर को दी जमानत

Updated: मंगलवार, 9 जून 2020 (16:39 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कोविड-19 से संक्रमित होने के खतरे को लेकर एक बिल्डर को 45 दिन की अंतरिम जमानत दी है जिसे नगर पुलिस ने नोएडा स्थित एक आवासीय परियोजना के फ्लैट खरीदारों के साथ कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के 2 मामलों में गिरफ्तार किया था।
ALSO READ: ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां मैक्स अस्पताल में भर्ती, कोरोना वायरस जैसे लक्षण
जिला न्यायाधीश एमपी सिंह ने जेल अधिकारियों के उस बयान को सुनने के बाद शुभकामना बिल्डटेक के प्रबंध निदेशक 63 वर्षीय दिवाकर शर्मा को राहत दे दी कि आरोपी को कई तरह की बीमारियां हैं और वह लंबे समय से स्टेरॉयड लेता रहा है जिससे उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता शायद कम हो गई है। इससे उसके कोरोना वायरस से संक्रमित होने का खतरा है।
 
आरोपी की जमानत अर्जी पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के दौरान वकील विजय अग्रवाल ने अदालत को बताया कि उसके मुवक्किल को विशेष उपचार की जरूरत है जिसे जेल अधिकारियों ने भी स्वीकार किया है।
ALSO READ: कोरोनावायरस के चलते स्कूली पाठ्‍यक्रम घटाने की तैयारी
अदालत ने इस संबंध में जेल अधिकारियों से एक रिपोर्ट भी मांगी थी जिसमें कहा गया था कि वह सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के साथ सारकॉइडोसिस और डायबिटीज मेलिटस से पीड़ित है। जेल की मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार उसके कई बीमारियों के कारण कोविड-19 की चपेट में आने का खतरा है। उसने पहले से ही लंबे समय तक स्टेरॉयड का सेवन किया है जिससे शायद उसकी रोग प्रतिरक्षा क्षमता कम हो गई है।
 
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उसे विशेष स्वास्थ्य देखभाल की जरूरत है। मेडिकल आधार पर उसे जमानत देते हुए अदालत ने उसे दोनों मामलों में 1-1 लाख रुपए के निजी मुचलके और एक जमानत राशि देने का निर्देश दिया। अदालत ने उसे हर रविवार को दोनों मामलों में पुलिस स्टेशन में पेश होने और 45 दिन की अंतरिम जमानत के अंत में अपनी मेडिकल रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। आरोपी को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 6 सितंबर, 2018 को गिरफ्तार किया था। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख