Hanuman Chalisa
✕

जसलीन भल्‍ला… वो ‘आवाज’ जिसे आज पूरा देश ‘कोरोना कॉलर ट्यून’ में सुन रहा

Updated: मंगलवार, 9 जून 2020 (18:04 IST)
‘कोरोना वायरस या कोव‍िड 19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। पर याद रहे हमें ब‍ीमारी से लड़ना है बीमार से नहीं’

आजकल क‍िसी को भी फोन लगाओ तो सबसे पहले यही सुनाई आता है। ले‍क‍िन क्‍या आपको पता है फोन लगने से पहले आने वाली यह आवाज क‍िसकी है। कौन है यह मह‍िला जो क‍िसी भी फोन के कनैक्‍ट होने से पहले आपको साबून से हाथ धोने, सैनेटाइजर का इस्‍तेमाल करने और मुं‍ह पर मास्‍क लगाने की सलाह देती है।

देश के लगभभ हर फोन में इस मह‍िला की आवाज गूंजती है उसके बाद ही आपकी बात उस शख्‍स से होती है ज‍िसे आपने कॉल क‍िया है।

आइए जानते है कौन है वो महि‍ला ज‍िसकी आवाज आज पूरा देश सुन रहा है और उसकी सलाह मान रहा है।
जसलीन भल्‍ला जी हां यही नाम है इस आवाज का जो हर कान में गूंज रही है। कोरोना से बचने की सलाह देते हुए।

फोन पर क्‍या सलाह देती है जसलीन भल्‍ला

‘कोरोना वायरस या कोविड-19 से आज पूरा देश लड़ रहा है। मगर याद रहे हमें बीमारी से लड़ना है, बीमार से नहीं। उनसे भेदभाव ना करें। उनकी देखभाल करें और इस बीमारी से बचने के लिए जो हमारी ढाल हैं, जैसे हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिस, सफाई कर्मचारी आदि उनको सम्मान दें। उन्हें पूरा सहयोग दें। इन योद्धाओं की करो देखभाल तो देश जीतेगा कोरोना से हर हाल। अधिक जानकारी के लिए स्टेट हेल्प लाइन नंबर या सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 1075 पर करें। भारत सरकार द्वारा जनहित में जारी'

कौन हैं जसलीन भल्ला? 
जसलीन ने अपने करियर की शुरूआत एक खेल पत्रकार के तौर पर की थी। बाद में जसलीन ने एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट बन गई। उन्होंने हॉर्लिक्स, स्लाइस मैंगो ड्रिंक और डोकोमो के विज्ञापनों में भी अपना वॉयस ओवर दिया है। सबसे द‍िलचस्‍प है क‍ि जब उनकी आवाज को इस मैसेज के रूप में रिकार्ड किया गया था, तब उन्हें पता नहीं था कि उनकी आवाज देश के हर मोबाइल उपयोगकर्ता के कॉलर ट्यून में सुनाई देगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसलीन कहती हैं कि इस बात की जानकारी उन्हें भी नहीं थी कि उनकी आवाज को एक दिन पूरा देश सुनेगा। जसलीन भल्ला ने कहा,

'एक दिन अचानक मुझे इस मैसेज को रिकॉर्ड करने को बोला गया। मैंने रिकॉर्ड कर दिया लेकिन मुझे इसके इस्तेमाल के बारे में कुछ पता नहीं था। फिर आचानक एक दिन मेरे दोस्त, रिश्तेदारों के फोन आने लगे, उन्होंने बताया क‍ि अरे जसलीन पूरे देश में तुम्‍हारी आवाज सुनाई आ रही है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख