सम्बंधित जानकारी
- MP Board Exam : कोरोना के साये में एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा शुरू, थर्मल स्क्रीनिंग और मास्क लगाने पर ही एंट्री
- MP Board Exam : एमपी बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा मंगलवार से, सेंटर पर एक घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य
- कल घोषित होंगे गुजरात सेकंडरी एंड हायर एजुकेशन बोर्ड (GSEB) के कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम
- सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर को : UPSC
- दिव्यांगों को CBSE की बड़ी राहत, नहीं देनी होगी परीक्षा
Class 10 | तमिलनाडु में कक्षा 10 की परीक्षा रद्द, छात्रों को दिया गया अगली कक्षा में प्रवेश
चेन्नई। तमिलनाडु में 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं और छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया गया है। कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को यह घोषणा की। कक्षा 11 के उन विषयों की परीक्षा जो पहले नहीं हो पाई थी, उन्हें भी रद्द कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चेन्नई और कुछ जिलों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और महामारी विशेषज्ञों की राय के मुताबिक आने वाले समय में इनके शीघ्र कम होने की संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा कि इसलिए छात्रों के माता-पिता और विषाणु के प्रसार की गति को ध्यान में रखते हुए 15 जून से होने वाली कक्षा 10 की परीक्षाओं और कक्षा 11 के कुछ विषयों की लंबित परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है और छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश दे दिया गया है। (भाषा)
