suvichar

दिल्ली में Corona के 94 नए मामले, 6 और लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 30 जून 2021 (23:14 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 94 नए मामले सामने आए और इस बीमारी से 6 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। बुलेटिन में कहा गया कि शहर में संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत है। बुलेटिन में बताया गया कि एक बार फिर शहर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या से संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही।

दिल्ली में मंगलवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 101 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत था। वहीं बीमारी से चार मरीजों की मौत हुई थी। नए मामले सामने आने के बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,34,188 हो गई। वहीं अब तक संक्रमण से 24,977 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां मृत्यु दर 1.74 फीसदी है।

सोमवार को शहर में 59 नए मामले सामने आए थे, जो कि इस साल दैनिक मामलों की सबसे कम संख्या थी। वहीं दो लोगों की मौत हुई थी। रविवार को दिल्ली में 89 मामले सामने आए थे और चार लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
ALSO READ: Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
संक्रमण दर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बढ़कर 36 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, लेकिन अब वह गिरकर 0.20 प्रतिशत है। शहर में 19 अप्रैल के बाद से दैनिक मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि हुई थी। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार 20 अप्रैल को 28,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए थे और 277 लोगों की मौत हुई थी। वहीं तीन मई को 448 लोगों की मौत हुई थी।
ALSO READ: खुशखबर, Coronavirus के हर वैरिएंट का खात्मा करेगी यह वैक्सीन!
बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में कुल 79,935 नमूनों की जांच हुई। मंगलवार को उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 1,379 हो गई। अब तक 14,07,832 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में 2,03,158 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। इनमें से 37,369 लोगों को दूसरी खुराक दी गई गई है। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 77,53,986 लोगों को टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 17,81,369 लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।(भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख