Hanuman Chalisa

दिल्ली में बढ़े Corona के बेतहाशा मामले, मुंबई को भी पीछे छोड़ा

Updated: गुरुवार, 15 अप्रैल 2021 (23:24 IST)
नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) वैश्विक महामारी की चौथी लहर का सामना कर रही दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 17000 से अधिक मामले सामने आने के बाद यह सबसे ज्यादा प्रभावित शहर बन गया है। रोजाना के नए मामलों के लिहाज से इसने आर्थिक राजधानी मुंबई को भी पीछे छोड़ दिया है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में अब तक एक दिन में सर्वाधिक 11,163 मामले चार अप्रैल को दर्ज किए गए थे। बुधवार को, बेंगलुरु में संक्रमण के 8,155 और चेन्नई में 2,564 मामले सामने आए जो शहर के रोजाना के अब तक के मामलों में सबसे ज्यादा है। पुणे में वैश्विक महामारी शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा 12,494 मामले चार अप्रैल को दर्ज हुए थे।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 17,282 नए मामले सामने आए थे जो कोरोनावायरस प्रकोप शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इस तरह से रोज के मामलों के लिहाज से दिल्ली बड़े अंतर के साथ मुंबई से ऊपर आ गई है।
ALSO READ: Corona कहर के बीच Indore पहुंची 9 हजार से ज्यादा Remdesivir इंजेक्शन की बड़ी खेप, स्टेट प्लेन के जरिए इन जिलों में होगी सप्लाई
मामलों के अभूतपूर्व बढ़ने से खासकर पिछले कुछ दिनों में, चिकित्सक और चिकित्सीय विशेषज्ञ भी चकरा गए हैं। इनमें से कुछ मान रहे हैं कि वायरस के रूप में परिवर्तन हुआ है और उन्होंने इसके कई प्रकार होने की कल्पना भी की है जिनमें से कुछ प्रकार अन्य की तुलना में बहुत ज्यादा संक्रामक बताए जा रहे हैं।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर में तेजी से बढ़ रहे Corona के मामले, लॉकडाउन पर विचार कर रहा प्रशासन
यहां अपोलो अस्पताल में वरिष्ठ कंसल्टेंट सुरनजीत चटर्जी ने कहा, शहर में पूरी तरह अफरातफरी मची हुई है, जवान हो या बूढ़े, टीका लगा हो या न लगा हो, वायरस सबको प्रभावित कर रहा है। दिल्ली की स्थिति डरावनी है।
ALSO READ: WHO का दावा : यूरोप में स्थिति भयावह, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार
बुधवार के बुलेटिन के मुताबिक, 104 और मरीजों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 11,540 हो गई है।बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण के यह नए मामले मंगलवार को हुई रिकॉर्ड 1.08 लाख जांचों में सामने आए जिसके बाद संक्रमण की दर 15.92 प्रतिशत हो गई जो अब तक की सबसे अधिक दर है।

दिल्ली में वैश्विक महामारी की तीसरी लहर तक एक दिन के सर्वाधिक मामले 8,593 थे जो 11 नवंबर, 2020 को दर्ज किए गए थे जबकि 18 नवंबर को कोविड-19 से अब तक की सबसे ज्यादा 131 मौतें हुईं थी।(भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 579 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

नेपाल में तबाही के बीच फरक्का बैराज फिर क्यों है चर्चा में

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख