suvichar

COVID-19 : दिल्ली में 1 दिन में Corona के सर्वाधिक 10732 नए मामले

Updated: रविवार, 11 अप्रैल 2021 (14:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 10732 नए मामले दर्ज किए गए जो राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 1 दिन में आए अब तक के सबसे अधिक मामले हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

एक ऑनलाइन सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने यह भी कहा कि शहर में महामारी की चौथी लहर बहुत खतरनाक है और यह बहुत तेजी से फैल रही है। उन्होंने कहा, पिछले 10-15 दिनों में मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में शहर में 10,732 मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली में इससे पहले एक दिन में सबसे अधिक 8,593 मामले 11 नवंबर 2020 को सामने आए थे, जबकि 19 नवंबर को शहर में कोविड-19 से 131 लोगों की मौत हुई, जो अभी तक एक दिन में मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 10,732 मामले आने से एक दिन पहले पहले दिल्ली में करीब 7,900 और उससे एक दिन पहले 8,500 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। शनिवार को शहर में 7,897 नए मामले आए थे और 39 लोगों की मौत हुई। इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्‍या बढ़कर 10.21 प्रतिशत हो गई है।

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 8,521 मामले आए थे और 39 लोगों की मौत हुई थी। उस दिन इस साल एक दिन में पहली बार 8,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे।(भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

अगला लेख