sundarkand
✕

अध्‍ययन में दावा, Pfizer की दूसरी खुराक में विलंब से बुजु्र्गों में बढ़ती है Immunity

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (20:35 IST)
नई दिल्ली। फाइजर कंपनी के कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक 12 सप्ताह बाद देने से बुजुर्ग लोगों में प्रतिरक्षा तंत्र उन लोगों की तुलना में साढ़े 3 गुना तक अधिक मजबूत हो जाता है, जिन्होंने दूसरी खुराक 3 सप्ताह के अंतर पर ही लगवा ली। ब्रिटेन में हुए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।

ब्रिटेन की सरकार ने कोविड-19 के टीकों की दो खुराकों के बीच अंतर को कम करके आठ सप्ताह कर दिया है, वहीं भारत ने कोविशील्ड टीके की दो खुराक लगाने के बीच 12 से 16 सप्ताह का अंतर रखने का निर्देश जारी किया है। उसके कुछ दिन बाद यह अध्ययन सामने आया है।
ALSO READ: 10 राज्यों के 54 DM के साथ बैठक में बोले PM मोदी- धूर्त और बहुरूपिया है Coronavirus
अस्सी साल से अधिक उम्र के 175 लोगों पर किया गया यह अध्ययन किसी आयु वर्ग में फाइजर के टीके को तीन सप्ताह के अंतर पर लगवाने वाले और 12 सप्ताह के अंतर पर लगवाने वाले लोगों की प्रतिरोधक क्षमता में पहला सीधा तुलनात्मक विश्लेषण है।
ALSO READ: Coronavirus महामारी के दौर के 10 सबक, आपने नहीं सीखे क्या?
फाइजर टीके के लिए प्रारंभ में आधिकारिक रूप से दो खुराकों के बीच अंतर तीन सप्ताह रखा गया था। ब्रिटेन समेत अनेक देशों ने इसे बढ़ाकर 12 सप्ताह का करने का फैसला किया था, ताकि बड़ी आबादी को कम से कम पहला टीका जल्द से जल्द लग सके।

हालांकि ब्रिटेन ने पिछले सप्ताह 12 सप्ताह की अवधि को कम करके आठ सप्ताह कर दिया है और इसके पीछे वजह भारत में सामने आए कोरोनावायरस के स्वरूप 'बी.1.617' के फैलने को बताया गया है। इस शोध की अभी अन्य विशेषज्ञों ने समीक्षा नहीं की है।(भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

CM योगी का बड़ा बयान: भारत ने वैश्विक मंच पर आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा, राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

योगी सरकार का बड़ा शैक्षिक कदम, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी के लिए बनेगी खास रणनीति

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गांधीनगर में निकली भव्य बाइक रैली, CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

अगला लेख