ganesh chaturthi
✕

इंदौर में सख्त कर्फ्यू, विजयवर्गीय ने कहा- निर्णय तानाशाहीपूर्ण, मोघे ने भी उठाए सवाल

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (20:30 IST)
इंदौर। कोरोनावायरस (Coronavirus) पर 'अंतिम प्रहार' को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आह्वान के अगले ही दिन शुक्रवार से इंदौर जिले में महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए जनता कर्फ्यू अगले को 8 दिन के लिए सख्त कर दिया गया। प्रशासन के इस निर्णय पर भाजपा महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। 
 
अलोकतांत्रिक फैसला : भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपने गृह जिले में प्रशासन के इस आदेश की ओर इशारा करते हुए ट्वीट किया- आखिर क्या जरूरत है एक अलोकतांत्रिक और तानाशाही भरे निर्णय को इंदौर जैसे अनुशासित शहर पर थोपने की? जिस निर्णय की सर्वत्र निंदा हो रही हो उस पर पुनर्विचार होना ही चाहिए, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर विचार करना चाहिए।
ALSO READ: Ground Report : इंदौर में अचानक सख्त कर्फ्यू को लोगों ने बताया तुगलकी फरमान, वेबदुनिया टीम ने जानी जमीनी हकीकत...
किसानों और व्यापारियों को होगा नुकसान : पूर्व सांसद मोघे ने मुख्‍यमंत्री के लिखे खत में इंदौर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज से ही अगर बंद करने के निर्देश जारी होते हैं तो इससे किसानों और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, क्‍योंकि किसानों और व्यापारियों द्वारा मंडियों में सब्जियां एवं फल गोदामों में रखे होते हैं।
 
मोघे ने कहा, किसानों और व्यापारियों को उस माल को निकालने के लिए कम से कम 10 से 12 घंटे का समय देना उचित होगा, जिससे कि उनको आर्थिक नुकसान न हो। पूर्व सांसद मोघे ने कलेक्‍टर से इस विषय में शीघ्र आवश्‍यक कदम उठाने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि प्रशासन के आदेश के मुताबिक 28 मई तक न केवल थोक व खुदरा किराना दुकानें बंद रहेंगी, बल्कि इस अवधि में फल-सब्जियों की खरीद-फरोख्त पर भी पाबंदी रहेगी। हालांकि, कुछ कम्पनियों के जरिये सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक किराना सामान की घर-घर आपूर्ति की जा सकेगी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख