Hanuman Chalisa

उत्तर प्रदेश में Corona से 172 और लोगों की मौत, 7735 नए मामले आए सामने

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (20:15 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण से 172 मरीजों की मौत हो गई तथा 7,735 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक कुल 18,760 संक्रमितों की मौत हुई है, संक्रमितों का आंकड़ा 16,59,212 हो गया है।

अपर मुख्‍य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में 172 और मरीजों की मौत के बाद अब तक राज्य में कुल 18,760 संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 7,735 नए मरीजों के मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 16,59,212 हो गया है।

उन्होंने बताया कि राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा हो गई थी और उसके बाद अब तक 68 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि राज्य में तेजी से संक्रमण की दर कम हो रही है और मरीजों के स्वस्थ होने का प्रतिशत 92.5 प्रतिशत हो गया है।
ALSO READ: Coronavirus महामारी के दौर के 10 सबक, आपने नहीं सीखे क्या?
उन्‍होंने कहा कि पिछले 20 दिनों में राज्य के सक्रिय मामलों में 68 फीसदी की कमी आई है, 30 अप्रैल को 3,10,783 सक्रिय मामले थे जो अब घटकर 1,06,276 हो गए हैं। सहगल ने कहा वर्तमान में राज्य में 1,06,276 सक्रिय मामले हैं और अब तक 15,34,176 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
ALSO READ: केंद्र सरकार की चेतावनी, 98 प्रतिशत आबादी अभी भी आ सकती है Coronavirus की चपेट में
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में जहां 7,735 नए मरीज मिले, वहीं 17,668 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 1,06,276 सक्रिय मामलों में 72,547 पृथकवास में अपना उपचार करा रहे हैं।

यहां जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि ताजा मौतों में सबसे ज्यादा 15 वाराणसी से, 12 लखनऊ से, 11 सहारनपुर से हैं और जहां तक नए मामलों की बात है तो गाजियाबाद से सबसे ज्यादा 1003, गोरखपुर से 892, मेरठ से 427, गौतमबुद्ध नगर से 394, सहारनपुर से 287, लखनऊ से 286, वाराणसी से 229 मामले सामने आए हैं।
 
सहगल ने कहा कि गुरुवार को राज्य में 2.89 लाख से ज्यादा कोरोना नमूनों की जांच की गई और अब तक 4.61 करोड़ से अधिक परीक्षण हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में एंटी-कोरोनावायरस टीकाकरण अभियान चल रहा है और अब तक लोगों को 1.58 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है, जिनमें 1.25 करोड़ से अधिक लोगों को पहली खुराक मिली है और 33 लाख से अधिक लोगों को दूसरी खुराक भी मिली है।(भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

पाकिस्तान में 1976 के बाद सबसे बड़ा सैन्य बदलाव, तीनों सेनाओं की कमान अब आसिम मुनीर के हाथ में

CM योगी ने सभी 81 शिक्षकों को अपने हाथों से दिया पुरस्कार

अगला लेख