sundarkand
✕

Data Story : लगातार छठे दिन 4 लाख से कम मामले, 4 दिन में पहली बार मृतक संख्या 4000 से कम, जानिए कैसे रहे मई के 15 दिन

Updated: शनिवार, 15 मई 2021 (14:46 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायस का कहर अब तेजी से घटता दिखाई दे रहा है। लगातार छठे दिन 4 लाख से कम मामले दर्ज किए गए। 4 दिन से मृतकों की संख्या में भी कमी आई है। शनिवार को एक बार फिर रिकवर हुए मरीजों की संख्या नए संक्रमितों की अपेक्षा ज्यादा रही।

9 मई को देश में 4.03 लाख नए कोरोना मरीज मिले थे इसके बाद से देश में नए कोरोना मरीजों की संख्या में काफी तेजी से घट रही है। 10 मई को 3.66 लाख, 11 मई को 3.29 लाख, 12 मई को 3.48 लाख, 13 मई को 3.62 लाख और 14 मई को 3.43 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले थे। आज मई 2021 के 15 दिनों में सबसे कम मरीज मिले हैं।

इसी तरह कोरोना की वजह से देश में मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही थी। मई के 14 दिन में कोरोना की वजह से 50 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई। 7 मई को पहली बार देश में मृतकों की संख्या 1 दिन में 4000 के पार पहुंच गई। 12 मई को तो कोरोना की वजह से रिकॉर्ड 4205 लोग काल के गाल में समा गए। इसके बाद से मृतकों की संख्या रोज तेजी से कम हो रही है।

मई में अब तक 56,09,819 लोग इस महामारी का शिकार हुए हैं जबकि 57879 लोगों की मौत हो गई। अब तक प्राप्त आंकड़ें कहते हैं कि कोरोना काल के करीब 15 माह में मई 2021 सबसे घातक साबित हुआ है। हालांकि 10 मई के बाद नए मामलों में आई उल्लेखनीय कमी से यह बात भी साबित होती है कि इस मई आफत भी और राहत भी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में 3,26,098 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया। 3,53,299 लोगों ने कोरोना को मात दी। अब तक 2,43,72,907 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 3,890 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,66,207 हो गई है।

देश में अभी भी 36,73,802 एक्टिव मरीज है। बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 2,04,32,898 हो गई है। कोविड-19 से रिकवर होने वालों की राष्ट्रीय दर सुधरकर 83.83 प्रतिशत हो गई। जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 प्रतिशत दर्ज की गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, 14 मई तक 31,30,17,193 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 6,93,093 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।
लेखक के बारे में
नृपेंद्र गुप्ता
नृपेंद्र गुप्ता पिछले 21 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम में सहायक संपादक के रूप में कार्यरत हैं।   अनुभव : नृपेंद्र गुप्ता 2 दशक से ज्यादा समय से प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में कार्य.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख