Daily Horoscope
✕

Data Story: 6 दिन में दूसरी बार कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 लाख पार, अब 2 राज्यों में प्रतिदिन मिल रहे हैं 50,000 से ज्यादा मरीज

Updated: गुरुवार, 6 मई 2021 (10:40 IST)
नई दिल्ली। कोरोना का कहर अप्रैल की तुलना में मई में ज्यादा तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। मई के पहले 6 दिनों में ही 23 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस महामारी ने इन 6 दिनों में 21,838 लोगों की मौत हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले एक दिन में देशभर में 4,12,262 नए मामले सामने आए हैं जबकि 3,980 लोगों की मौत हो गई।
 
अब 2 राज्यों में रोज 50 हजार से ज्यादा मरीज : पहले देश में केवल महाराष्ट्र में 50 हजार से ज्यादा मामले आ रहे थे लेकिन अब कर्नाटक में भी नए मरीजों की संख्या 50 हजार के पार पहुंच गई। महाराष्ट्र में 57,640 नए कोरोना पॉजिटिव मामले, 57,006 डिस्चार्ज और 920 मौतें दर्ज़ की गई। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 50,112 नए कोविड मामले सामने आए जबकि 346 लोगों की मौत हो गई।
 
दूसरी बार 4 लाख पार : मई 2 बार 4 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले है। इससे पहले 1 मई को 4,01,993 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद 4 मई तक मरीजों की संख्या में कमी दिखाई दी। 4 मई को 3,57229 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि 5 मई एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल देखा गया। इस दिन 382315 नए मामले सामने आए।
 
इस तरह मई में अब तक 23,14,434 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं। प्रतिदिन औसत रूप से 3.85 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। जबकि महामारी की वजह से औसतन 3640 लोग रोज मारे जा रहे हैं।  
 
इससे पहले अप्रैल में औसतन 2.20 लाख मामले प्रतिदिन सामने आए थे। 1 अप्रैल को देश में 72,330 कोरोना संक्रमित मिले थे। देखते ही देखते आंकड़ा 1 लाख, 2 लाख और 3 लाख के स्तर को पार करते हुए 4 लाख के करीब पहुंच गया। आंकड़े स्थिति की भयावहता बता रहे हैं।
 
इसी तरह अप्रैल में 1 तारीख को मौत का आंकड़ा 459 था, जबकि 30 अप्रैल आते-आते यह ग्राफ चढ़कर 3,498 तक पहुंच गया। अप्रैल के 30 दिनों में देश में 45403 लोग मारे गए थे।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

अगला लेख