ramcharitmanas
✕

Data Story : भारी पड़े मई के पहले 5 दिन, 19 लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित, 17858 लोगों की मौत

Updated: बुधवार, 5 मई 2021 (13:31 IST)
नई दिल्ली। कोरोना का कहर अप्रैल की तुलना में मई में ज्यादा तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। मई के पहले 5 दिनों में ही 19 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस महामारी ने इन 5 दिनों में 17858 लोगों की जान ले ली।

ALSO READ: CoronaVirus India Update : 24 घंटे में कोरोना के 3.82 लाख नए मामले, 3,780 मरीजों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो मई के पहले ही दिन देश में पहली बार 4 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले। इसके बाद 4 मई तक मरीजों की संख्या में कमी दिखाई दी। 4 मई को 3,57229 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि 5 मई एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की संख्या में उछाल देखा गया। इस दिन 382315 नए मामले सामने आए।

इस तरह मई में अब तक 19,02,172 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं। प्रतिदिन औसत रूप से 3.80 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं।
 
इससे पहले अप्रैल में औसतन 2.20 लाख मामले प्रतिदिन सामने आए थे। 1 अप्रैल को देश में 72,330 कोरोना संक्रमित मिले थे। देखते ही देखते आंकड़ा 1 लाख, 2 लाख और 3 लाख के स्तर को पार करते हुए 4 लाख के करीब पहुंच गया। आंकड़े स्थिति की भयावहता बता रहे हैं।
 
मई में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पहले 5 दिनों में 17,858 नए मामले सामने आए। कोरोना की वजह से सबसे ज्यादा 3780 लोग 5 मई को मारे गए। इन 5 दिनों में औसतन 3571 लोग रोज मारे जा रहे हैं।
 
यदि हम सिर्फ अप्रैल महीने की बात करें तो 1 तारीख को मौत का आंकड़ा 459 था, जबकि 30 मार्च आते-आते यह ग्राफ चढ़कर 3,498 तक पहुंच गया। अप्रैल के 30 दिनों में देश में 45403 लोग मारे गए थे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

अब QR Code स्कैन करते ही दर्ज होगी महिलाओं की शिकायत, योगी सरकार बना रही नया डिजिटल सुरक्षा सिस्टम

ChatGPT अब सिर्फ जवाब नहीं देगा, दिखाकर भी समझाएगा! नया Intelligent UI फीचर हुआ लॉन्च

लड़ाई फिर 80 बनाम 20 की...राज्यसभा चुनाव के परिणामों से सीएम योगी ने 2027 के लिए की बड़ी भविष्यवाणी

ठोस परियोजनाओं से मजबूत होगी मध्यप्रदेश की वैश्विक साझेदारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भारत के चारों दिशाओं में पवित्र स्वस्तिक: सनातन धर्म के लिए मोरारी बापू की भारत यात्रा

अगला लेख