ramcharitmanas

इन 8 चीजों पर इतने दिनों तक 'जिंदा' रहता है 'कोरोना वायरस'

Updated: मंगलवार, 9 जून 2020 (18:41 IST)
क्‍या अखबार छूने से फैलेगा कोरोना
स्‍टील और लकडी पर इतने वक्‍त ज‍िंदा रहता है वायरस
कांच प्‍ला‍स्‍ट‍िक और एल्‍यूम‍िन‍ियम से भी हो सकता है कोरोना

कोरोना वायरस को खतरा अब तक दुन‍िया पर मंडरा रहा है। इस बीच कई तरह की रि‍सर्च और बहस होती रही है क‍ि कोरोना का वायरस क‍िस चीज के ऊपर कब तक ज‍िंदा रहता है। यान‍ि अगर कोई वस्‍तु वायरस के संपर्क में आती है तो उस पर क‍ितने द‍िनों तक वायरस ठहरता है और इंसान को कि‍तने द‍िनों तक उसे छूना नहीं चाह‍िए।

कुछ राज्‍यों ने अब इसे लेकर अपनी तरफ से सूचना जारी की है क‍ि क‍िस वस्‍तु पर कोरोना वायरस क‍ितने द‍िनों तक ज‍िंदा रहता है। मध्‍यप्रदेश के इंदौर के जिला प्रशासन ने भी इस बारे में सूचना जारी की है। ज‍िसमें 8 तरह की वस्‍तुओं के बारे में जानकारी दी है।

दरअसल यह इस इसल‍िए भी अहम है क्‍योंक‍ि प‍िछले द‍िनों कई अखबार यान‍ि न्‍यूज पेपर को लेकर कई तरह की चर्चा चलती रही। अखबार माल‍िकों ने अपने अखबारों में व‍िज्ञापन देकर यह कहा क‍ि न्‍यूज पेपर से कोरोना का कोई खतरा नहीं है। इसे लेकर उनके अपने तर्क थे।

दूसरी तरफ कई लोगों का कहना था क‍ि जब करैंसी से कोरोना के संक्रमण का खतरा होता है तो फि‍र अखबार को छूने से यह खतरा कैसे नहीं हो सकता है। ऐसे लोगों का तर्क था क‍ि न्‍यूज पेपर के माल‍िकों की यह साज‍िश है। अगर वे ऐसा कहेंगे क‍ि अखबार से संक्रमण का खतरा है तो फि‍र कौन उनका अखबार खरीदेगा।

इस पूरी बहस के बीच हालांक‍ि क‍िसी के पास कोई तथ्‍य नहीं थे। न ही मेड‍िकल एजेंस‍ियों ने इस बारे में कुछ स्‍पष्‍ट क‍िया था।

हालांक‍ि इस संक्रमण के फैलने के करीब दो- तीन महीनों बाद ज‍िला प्रशासन ने एक सूचना जारी की है। ज‍िसमें बताया गया है क‍ि क‍िन 8 वस्‍तुओं से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा क‍ितने समय तक रहता है। हालांक‍ि इस सूचना में इस तथ्‍य का क‍िसी तरह का कोई आधार का संदर्भ नहीं द‍िया गया है। यान‍ि‍ सूचना में कोई वैज्ञान‍िक या मेड‍िकल र‍िसर्च का कोई उल्‍लेख संदर्भ नहीं है। द‍िलचस्‍प बात यह है क‍ि इसमें अखबार भी शाम‍िल है ज‍िसे लेकर प‍िछले दिनों काफी बहस सुनने को म‍िल चुकी है।

आइए जानते है क‍ि वस्‍तु पर क‍ितने द‍िनों तक ज‍िंदा रहता है कोरोना
  1. एल्‍यूम‍िन‍ियम- 2 से 8 घंटे
  2. लकड़ी- 4 द‍िन
  3. प्‍लास्‍ट‍िक 2 से 5 द‍िन
  4. धातु- 5 द‍िन
  5. पेपर- 3 घंटे से 5 द‍िन
  6. स‍िरेम‍िक- 5 द‍िन
  7. स्‍टील- 2 से 28 द‍िन
  8. कांच- 4 से 5 द‍िन
  9.  
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

एक्टिविज्म करना है तो सजा के लिए तैयार रहें, नड्डा का खरगे पर पलटवार

योगी सरकार ने स्मार्ट मीटर पर फैला भ्रम किया दूर, यूपीपीसीएल ने दी पूरी जानकारी

मुख्‍यमंत्री धामी ने 11 क्लीन फ्यूल वाहनों को दिखाई हरी झंडी, उत्तराखंड सरकार स्वच्छ परिवहन को दे रही बढ़ावा

संसद में आर-पार, सपा सांसदों का दानपेटी प्रदर्शन, प्रियंका बोलीं मैंने कुछ गलत नहीं कहा

महबूबा मुफ्ती के पेलेट गन वाले बयान पर बवाल, फिर छिड़ी कश्मीर की पुरानी बहस, जानिए पूरा विवाद

अगला लेख