Daily Horoscope
✕

कोविड-19 मरीजों के लिए सीएफटीआरआई ने बनाए उच्च प्रोटीन बिस्किट

Updated: रविवार, 19 अप्रैल 2020 (14:20 IST)
उमाशंकर मिश्र,
नई दिल्ली, देश के विभिन्न अनुसंधान संस्थान कोविड-19 खिलाफ मुहिम में अपने तरीके से योगदान दे रहे हैं। काउंसिल ऑफ साइंटिफिक ऐंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) की मैसूर स्थित प्रयोगशाला सेंट्रल फूड टेक्नोलॉजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएफटीआरआई) ने कोविड-19 के मरीजों को ध्यान में रखकर उच्च प्रोटीन युक्त बिस्किट बनाए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रोटीन की प्रचुर मात्रा से युक्त ये पौष्टिक बिस्किट मरीजों को कोविड-19 से जल्दी उबरने में मदद कर सकते हैं।

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स), नई दिल्ली में उपचार करा रहे कोविड-19 के मरीजों लिए ये बिस्किट सीएफटीआरई की ओर से भेजे गए हैं। उच्च प्रोटीन युक्त 500 किलोग्राम बिस्किट और 500 किलोग्राम रस्क एम्स के आहार विज्ञान विभाग को उपलब्ध कराए गए हैं, ताकि इसे कोविड-19 से प्रभावित मरीजों के आहार में शामिल किया जा सके। सीएफटीआरआई की ओर से ये बिस्किट एम्स के अधिकारियों के आग्रह पर उपलब्ध कराए गए हैं।

इस बिस्किट को बनाने के लिए गेहूं का आटा, मैदा, चीनी, हाइड्रोजेनेटेड फैट, सोया आटा, व्हे प्रोटीन (Whey Protein), सोया प्रोटीन, मिल्क सॉलिड्स, ग्लूकोज, नमक और फ्लेवर्स का उपयोग किया गया है। इस बिस्किट के 100 ग्राम के पैकेट से 400 किलो कैलोरी के ऊर्जा मिल सकती है। इसके पोषण मूल्य में कार्बोहाइड्रेट (63.2 ग्राम), प्रोटीन (14 ग्राम), वसा (17.1 ग्राम) और खनिज (1.2 ग्राम) शामिल है।

कोविड-19 के मरीजों के लिए विशेष रूप से बनाए गए इस बिस्किट में प्रोटीन की मात्रा 14 प्रतिशत है, जो 8-9 प्रतिशत प्रोटीन वाले आम बिस्किट की तुलना में काफी अधिक है। सीएसआईआर-सीएफटीआरआई के निदेशक के.एस.एम.एस राघवराव ने बताया कि ‘ये पौष्टिक बिस्किट मरीजों को जल्द स्वस्थ होने के लिए आवश्यक प्रोटीन उपलब्ध करा सकते हैं’

एम्स की मुख्य डाइटीशियन डॉ परमीत कौर कहती हैं- ‘यहां यह उल्लेख करना भी जरूरी है कि प्रोटीन युक्त इस बिस्किट की रेसिपी सीएसआईआर-सीएफटीआरआई, मैसूर के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई है। अस्पताल में अन्य लोगों के साथ इलाज करा रहे कोविड-19 रोगियों को बिस्किट उनके नियमित आहार के हिस्से के रूप में दिए जाएंगे’

सीएसआईआर-सीएफटीआरआई के फॉर्मूलेशन के आधार पर ये बिस्किट नोएडा की कंपनी सेवन पिलर्स हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाए गए हैं। जबकि, जरूरतमंदों को यह बिस्किट पहुंचाने के लिए लॉजिस्टिक सहयोग इंडियन सोसायटी ऑफ एग्रीकल्चरल प्रोफेशनल्स, नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया जा रहा है। (इंडिया साइंस वायर)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 2026 : 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश' का संकल्प, खेती से आत्मनिर्भरता तक CM ने बताया विकास का विजन

Iran US War : ईरान की अमेरिका को दोटूक चेतावनी, हमले का खतरा बरकरार; परमाणु समझौते के लिए कड़ी शर्तें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

अगला लेख