dipawali
✕

गुजरात में सख्ती से होगा कोविड नियमों का पालन, 1 लाख से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

Updated: बुधवार, 12 मई 2021 (16:42 IST)
अहमदाबाद। गुजरात में हाल ही में संक्रमण के मामलों में हुई वृद्धि के मद्देनजर कोविड-19 दिशा-निर्देशों का सख्ती से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए 1 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते कहा कि राज्य में कम से कम 56 हजार पुलिसकर्मियों, राज्य रिजर्व पुलिस के 5 हजार कर्मियों, 13 हजार से अधिक होमगार्ड और ग्रामरक्षक दल (जीआरडी) के 30 हजार जवानों को तैनात किया गया है।

ALSO READ: लगातार दूसरे दिन देश में कम हुए कोरोना के एक्टिव मरीज, 82.51% मामले 14 राज्यों से
 
गुजरात सरकार ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मंगलवार को 36 शहरों में रात्रि कर्फ्यू तथा दिन के समय लगने वाली पाबंदियों को 1 और सप्ताह के लिए बढ़ा दिया था।  एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गुजरात के पुलिस महानिदेशक आशीष भाटिया ने मंगलवार को डिजिटल माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें राज्य सरकार द्वारा जारी नियमों तथा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


 
गुजरात में मंगलवार को संक्रमण के 10,990 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,03,594 हो गई। इसके अलावा 118 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद बढ़कर 8,629 हो गई है। (भाषा)

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राजभर का अखिलेश पर निशाना, कहा- ’बाबा विश्वनाथ मंदिर जाते तो जालीदार टोपी वाले उन्हें दौड़ा लेते

10.22 करोड़ घरों तक पहुंचे RSS स्वयंसेवक, देश में 1.03 लाख स्थानों पर संघ का विस्तार

अगला लेख