Daily Horoscope

Covid Protocol : IMA ने याद दिलाई 8 खास बातें, एम्स ने कर्मचारियों को दिए निर्देश

Updated: शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (08:44 IST)
नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने लोगों को कुछ देशों में कोविड मामलों में वृद्धि के बीच विवाह, राजनीतिक या सामाजिक बैठकों जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रा से बचने की सलाह दी। हालांकि संगठन का कहना है कि फिलहाल भारत में स्थिति चिंताजनक नहीं है इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। भारत की 95% आबादी में कोरोना के खिलाफ इम्यूनिटी बनी है, लॉकडाउन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
 
आईएमए ने एक परामर्श में लोगों से कोविड के प्रकोप से बचने के लिए एहतियाती खुराक सहित कोविड-19 रोधी टीका लेने और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को बनाए रखने जैसे कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की अपील की।
 
आईएमए ने कहा कि उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और ब्राजील जैसे देशों से पिछले 24 घंटे में लगभग 5.37 लाख नए मामले सामने आए हैं।
 
IMA एडवाइजरी की खास बातें
1. सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का प्रयोग करना है।
2. सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रखनी है।
3. साबुन और पानी या सैनिटाइजर से नियमित रूप से हाथ धोना।
4. सार्वजनिक समारोहों जैसे विवाह, राजनीतिक या सामाजिक बैठकों आदि से बचना चाहिए।
5. अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से बचें।
6. बुखार, गले में खराश, खांसी, लूज मोशन आदि जैसे लक्षण होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
7. एहतियाती खुराक सहित अपना कोविड टीकाकरण जल्द से जल्द करवाएं।
8. समय-समय पर जारी सरकारी एडवायजरी का पालन करें।
 
एम्स के कर्मचारियों को निर्देश : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली ने अपने कर्मचारियों को एक-दूसरे से दूरी के प्रोटोकॉल का पालन करने और रोकथाम के उपाय करने का निर्देश दिया है। एक अन्य आदेश में, सभी विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि सर्दियों की छुट्टी के दौरान कम से कम 50 फीसदी डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
 
प्रशासन ने सभी अस्पताल कर्मचारियों को कोविड-19 के मामले दुनिया के कुछ हिस्सों में बढ़ने का हवाला देते हुए और बीमारी के नए प्रकोप को रोकने के लिए कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की सलाह दी।
 
अस्पताल कर्मचारियों को कार्यस्थल पर मास्क लगाने, कार्यस्थल की सफाई सुनिश्चित करने, छींकने के दौरान कोहनी या रूमाल से नाक व मुंह ढकने और एकदूसरे से दूरी बनाना सुनिश्चित करने को कहा है।
 
आदेश में कहा गया है कि कक्षों में बैठने की व्यवस्था इस तरह से हो कि अधिकारियों के बीच दूरी हो और खासकर कैंटीन में लोगों के जमा होने से बचा जाए।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख