Hanuman Chalisa

बिना Corona वैक्सीन लगाए अब घरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे लोग, सरकार ने लगाया Covid Lockdown

सोमवार, 15 नवंबर 2021 (10:23 IST)
विएना। दुनिया के कई देशों में कोरोना का कहर अभी भी जारी है। योरपीय देश ऑस्ट्रिया ने पूरे देश में कोविड लॉकडाउन का ऐलान किया है। लॉकडाउन के दौरान बिना वैक्सीन लगवाए लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी होगी।

ऑस्ट्रिया के चांसलर अलेक्जेंडर स्कालेनबर्ग ने रविवार को ऐलान किया कि यह लॉकडाउन अगले हफ्ते से प्रभावी हो जाएगा। बिना वैक्सीन लगवाए लोग सिर्फ बेहद जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल पाएंगे। ऑस्ट्रिया के चांसलर अलेक्जेंडर शैलेनबर्ग ने कोविड टीकाकरण नहीं करने वाले लोगों के लिए सोमवार से राष्ट्रीय लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।
ALSO READ: JNU में फिर हिंसा, ABVP और वाम गठबंधन के छात्रों के बीच झड़प, 12 घायल
शैलेनबर्ग ने सम्मेलन में बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले राष्ट्रीय लॉकडाउन लागू होने से टीकाकरण से वंचित लोग बुनियादी जरूरतों के लिए ही अपने घरों से निकल पाएंगे। यह फैसला सरकार और ऑस्ट्रिया के संघीय राज्यों के प्रमुखों की बैठक में लिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रतिबंध सोमवार तड़के से लागू होगे, लेकिन 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रतिबंधों के पालन की निगरानी करेगी और इसका उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण नहीं कराने वाले रेस्तरां, ब्यूटी सैलून और फिटनेस सेंटर नहीं जा सकेंगे। हालांकि एक वैक्सीन का शॉट लगाने वालों को छूट होगी अगर उनकी कोविड जांच निगेटिव पायी जाती है। ऑस्ट्रिया में सोमवार से राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है।

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अमेरिका में Google की भारतीय मूल की पूर्व कार्यकारी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

CM यादव मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

अगला लेख