03:17PM, 31st Jul
-केंद्र ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि कोविड-19 संकट से निपटने में जुटे स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर वेतन के भुगतान संबंधी निर्देशों का महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और त्रिपुरा ने अब तक पालन नहीं किया है। इस पर न्यायालय ने कहा कि वह (केंद्र) निर्देशों के क्रियान्वयन में इतना बेबस नहीं हो सकता।
02:22PM, 31st Jul
कोरोनावायरस काल बना किसानों के लिए प्रलय, पेड़ों पर ही सड़ गए लाखों के फल
02:14PM, 31st Jul
-ओडिशा में कोविड-19 के 1,499 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 31,000 के पार चली गई जबकि आठ और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 177 पर पहुंच गई।
12:36PM, 31st Jul
-राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को 7 और मौत दर्ज की गई। इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 674 हो गई।
-इसके साथ ही राज्य में अब तक के सबसे अधिक 362 नए मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 41,298 हो गई जिनमें से 11319 उपचाराधीन हैं।
11:47AM, 31st Jul
-ICMR के मुताबिक 30 जुलाई तक कुल 1,88,32,970 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 6,42,588 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।
-शुक्रवार को हुई 779 लोगों की मौत में से 266 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद तमिलनाडु में 97, कर्नाटक में 83, आंध्र प्रदेश में 68 और उत्तर प्रदेश में 57 लोगों की मौत हुई।
-वहीं पश्चिम बंगाल में 46, दिल्ली में 29, गुजरात में 22, जम्मू-कश्मीर में 17, मध्य प्रदेश में 14 और राजस्थान तथा तेलंगाना में 13-13 लोगों की मौत हुई है।
-ओडिशा में 10, पंजाब में 9, झारखंड में 5, बिहार, हरियाणा, मणिपुर और उत्तराखंड में 4-4, गोवा और छत्तीसगढ़ में 3-3, असम, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह तथा केरल में 2-2 जबकि लद्दाख और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
10:24AM, 31st Jul
-देश में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर कर्नाटक, चौथे नंबर पर आंध्र प्रदेश और पांचवें नंबर पर दिल्ली है।
09:21AM, 31st Jul
-भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा 55,079 नए कोरोना मरीज मिले, 779 की मौत
-संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,38,871 हुई। इनमें से 5,45,318 एक्टिव केसेस, 10,57,806 स्वस्थ और 35,747 की मौत।
India's COVID tally crosses 16 lakh mark with the highest single-day spike of 55,079 positive cases & 779 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) July 31, 2020
Total cases stand at 16,38,871 including 5,45,318 active cases, 10,57,806 cured/discharged & 35,747 deaths: Health Ministry pic.twitter.com/qh3paziC0C
09:13AM, 31st Jul
24 घंटे में 52000 से ज्यादा कोरोनावायरस केस, MP में Mask पर राजनीति
09:12AM, 31st Jul
-दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के लिए अब तक 10 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। आंकड़ों के अनुसार इनमें से लगभग आधे नमूनों की जांच पिछले 30 दिनों में की गई।
09:12AM, 31st Jul
-Unlock3.0: कर्नाटक में रविवार को लॉकडाउन नहीं रहेगा, रात्रिकालीन कर्फ्यू भी हटेगा
-झारखंड सरकार ने केन्द्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुरूप राज्य में अनलॉक-3 की घोषणा की, जिसके तहत निरुद्ध क्षेत्र के बाहर लॉकडाउन प्रतिबंधों को 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
09:12AM, 31st Jul
-ब्राजील की प्रथम महिला मिशेल बोलसोनारो और देश के एक और कैबिनेट मंत्री मार्कोस पोंटेस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
-इससे पहले 7 जुलाई को राष्ट्रपति ने भी खुद को संक्रमित पाए जाने की घोषणा की थी। वह अब संक्रमणमुक्त हो गए हैं।
09:11AM, 31st Jul
-अमेरिका में कोविड-19 से पीड़ित ‘जर्मन शेफर्ड’ श्वान की मौत हो गई है। किसी श्वान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला पुष्ट मामला था।