ganesh chaturthi

Covid 19 : चीन में फिर बढ़े संक्रमण के मामले, बाली घरेलू पर्यटकों के लिए खुला

Updated: शुक्रवार, 31 जुलाई 2020 (12:26 IST)
बीजिंग। कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच चीन के शिनजियांग प्रांत की राजधानी में यात्रा प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। संक्रमण के उच्च खतरे वाले क्षेत्रों से उरुमकी आने वाले लोगों के लिए 2 सप्ताह का क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया गया है, वहीं कम खतरे वाले क्षेत्रों से आने वाले लोगों को स्वस्थ होने का सबूत देना होगा। स्थानीय लोगों को शहर में ही रहना है और अगर वे बाहर जाना चाहते हैं तो उन्हें स्वस्थ होने का सबूत देना होगा।
ALSO READ: कोरोनावायरस: रिकवरी रेट का बढ़ना कितनी बड़ी उपलब्धि?
मध्य जुलाई से शिनजियांग के उरुमकी में संक्रमण के 600 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इनमें से 112 नए मामले शुक्रवार को सामने आए हैं। हांगकांग में संक्रमण का तीसरा दौर जारी है। यहां शुक्रवार को 150 नए मामले सामने आए हैं। अब तक हांगकांग में 3,151 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 25 लोगों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को अधिकारियों ने रेस्तरां या भोजनालयों में बैठकर खाने पर प्रतिबंध को संशोधित करते हुए यहां सीमित समय और कम संख्या में लोगों के बैठने के साथ इसे चलाने की मंजूरी दे दी।
ALSO READ: फिर कोरोनावायरस की चपेट में आया चीन, सामने आए 100 से ज्यादा मामले
एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने पर विक्टोरिया के प्रीमियर डैनियल एंड्रूज ने चेतावनी दी है कि इस क्षेत्र में कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं, वहीं मेलबोर्न और पड़ोसी अर्द्ध ग्रामीण जिले में 6 सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया था जिसका आधा समय बीत चुका है।
 
इंडोनेशिया के बाली को 4 महीने के लॉकडाउन के बाद शुक्रवार को घरेलू पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बेचैन बाली के गवर्नर ने सार्वजनिक गतिविधियों पर लागू प्रतिबंध में 3 सप्ताह पहले से रियायत देना शुरू कर दिया था। दक्षिण कोरिया में संक्रमण के 36 नए मामले सामने आए हैं, इनमें से ज्यादातर विदेश से आ रहे लोगों से जुड़े हैं। देश में अब तक संक्रमण के 14,305 मामले आ चुके हैं और 301 लोगों की मौत हो चुकी है। (भाषा)

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

एक चाय की दुकान से देश के शिखर तक: कैसी रही है पीएम नरेंद्र मोदी की संघर्षों भरी जिंदगी?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

मणिपुर में नहीं थम रहा जातीय तांडव: 2 दिनों में 6 हत्याएं, कोल्ड स्टोरेज में रखे गए कुकी पीड़ितों के शव! नागा गांव पर भी हमला

10 बड़ी बातें जो नरेंद्र मोदी को बनाती हैं सबसे अलग

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

अगला लेख