dharma sangrah
✕

भारत में कोरोनावायरस के 7,67,296 मामले, 21 हजार से ज्यादा की मौत

Updated: गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (11:36 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 24,879 मामले आने के साथ ही गुरुवार को संक्रमितों की कुल संख्या 7,67,296 पर पहुंच गई जबकि 487 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 21,129 हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 4,76,377 लोग स्वस्थ हुए हैं जबकि अब भी 2,69,789 लोग संक्रमित हैं जिनका उपचार चल रहा है।
 
कोविड-19 से जिन 487 और लोगों की मौत हुई है उनमें से महाराष्ट्र में 198, तमिलनाडु में 64, कर्नाटक में 54, दिल्ली में 48, पश्चिम बंगाल में 23, उत्तर प्रदेश में 18, गुजरात में 16 लोग शामिल।
 
कोरोनावायरस की वजह से आंध्र प्रदेश में 12, तेलंगाना में 11, राजस्थान में 10, मध्य प्रदेश में 7, जम्मू कश्मीर और ओडिशा में 6-6, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में 3-3 तथा असम में 2 लोगों ने जान गंवाई है। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

K. Annamalai Vs BJP: 'हर किसी को विदेशी एजेंट बताना बंद करो...' अन्नामलाई का भाजपा पर तीखा हमला, मचा बवाल!

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

अगला लेख