sundarkand
✕

पटना AIIMS में बच्चों पर कोवैक्सीन की ट्रायल शुरू

Updated: शुक्रवार, 28 मई 2021 (11:57 IST)
पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार से 2 साल से 18 साल की उम्र के बच्चों पर कोवैक्सीन की ट्रायल शुरू हो गई। 
 
वैक्सीन ट्रायल तीन चरणों में होगी। पहले चरण में 80 बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा जबकि तीसरे चरण में 550 बच्चों का लक्ष्य रखा गया है। ट्रायल में आनेवाले सभी बच्चों की आरटीपीसीआर और एंटीबॉडी जांच की जाएगी।
 
उन बच्चों को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा, जो कोरोना संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने वाले बच्चों को 700 रुपए प्रोत्साहन राशि और प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। 
 
भारत में ऐसा पहली बार है जब बच्चों पर कोविड-19 के टीके का टेस्ट किया जाएगा। क्लीनिकल ट्रायल्स में दो कोविड -19 वैक्सीन शॉट शामिल हैं जिन्हें 0 और 28 दिन पर लगाया जाएगा। ट्रायल्स कई साइटों पर होंगे, जिनमें एम्स दिल्ली, एम्स पटना और मेडिट्रिना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, नागपुर शामिल हैं।

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

PM सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 8.76 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

Pakistan की सड़कों पर क्यों शुरू हुआ संग्राम, मुनीर-शरीफ फिर परेशान, इमरान की रिहाई को लेकर क्या है PTI का प्लान

अगला लेख