shradh paksha
✕

बड़ी खबर, दुनिया में 64.51 फीसदी मरीज कोरोनावायरस मुक्त हुए

Updated: सोमवार, 24 अगस्त 2020 (13:06 IST)
वॉशिंगटन/रियो डि जेनेरियो/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित 64.51 फीसदी मरीज इससे मुक्त हो चुके हैं, जबकि 8 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
 
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 2 करोड़ 33 लाख 49 हजार 139 लोग संक्रमित हुए हैं और 8 लाख 7 हजार 463 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 1 करोड़ 50 लाख 62 हजार 890 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
 
विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 57,01,514 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,76,797 लोगों की मौत हो चुकी है और 19,97,761 इससे निजात पा चुके हैं।
 
ब्राजील में अब तक 36,05,783 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं, जबकि 1,14,744 लोगों की मौत हो चुकी है और 29,47,784 लोग कोरोना मुक्त हो गए हैं।
 
भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 61,408 संक्रमण के मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 31,06,348 हो गई है। वहीं इस दौरान 836 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 57,542 पर पहुंच गई है। देश में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 23,38,035 हो गई है। कोरोना के सक्रिय मामले लगातार बढ़ते हुए 7,10,771 पर पहुंच गए हैं।
 
रूस कोविड-19 संक्रमण के मामले में चौथे नंबर पर है और यहां इससे अब तक करीब 9,54,328 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 16,341 लोगों ने जान गंवाई है। दक्षिण अफ्रीका संक्रमण के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां अब तक 6,09,773 संक्रमित हुए हैं तथा 13,059 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पेरू में 5,85,236 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इस वायरस से मरने वालों की संख्या 27,453 हो गई है। 
 
मैक्सिको में कोरोना से 60,480, कोलम्बिया में 16,968, चिली में 10,852, स्पेन में 28,838, ईरान में 20,643, 
अर्जेंटीना में 6,985 लोगों की मौत हुई है। ब्रिटेन में संक्रमितों की संख्या 3,27,643 हो गई है, जबकि 41 हजार 515 लोगों की मौत हो चुकी है। सऊदी अरब में कोरोना से 3,649 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
इसी तरह, बांग्लादेश में 2,94,598 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, जबकि 3,941 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में 2,92,765 लोग संक्रमित हुए हैं और 6,235 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,80,459 हो गई हैं और 30,518 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में 2,59,345 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,437 लोगों की मौत हुई है।
 
तुर्की में 6121, जर्मनी में 9,275, बेल्जियम में 9992, कनाडा में 9119, इंडोनेशिया 6680, स्वीडन में 5810, मिस्र में 5262, चीन में 4711, रोमानिया में 3272, फिलीपींस में 2998, यूक्रेन में 2313, स्विट्जरलैंड में 2001, पोलैंड 1955, पुर्तगाल में 1796, आयरलैंड में 1777 और  होंडुरास 1654 लोगों की मौत हो चुकी है।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

अगला लेख